बीते कुछ वर्षों में भारतीय ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजारों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. हाल ही में पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी, कॉस्ट ऑफ ऑनरशिप और E20 पेट्रोल के प्रभाव को लेकर सस्पेंस के कारण अधिकतर कस्टमर्स ईवी की ओर जा रहे हैं. इसी में एथर रिज्टा और ओला एस1 प्रो ने भारतीय कस्टमर्स के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है. दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इसके पीछे की वजह दमदार रेंज और धांसू फीचर्स हैं. यदि आपने भी खरीदने का मन बनाया है और फाइनेंस पर घर लाना चाहते हैं, तो उसका ऑप्शन भी उपलब्ध है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
एथर रिज्टा vs ओला एस1 प्रो: फाइनेंस
यदि आपको दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर पसंद है और इसे फाइनेंस कराने की सोच रहे हैं, तो उसका ऑप्शन मिल जाएगा. एथर रिज्टा और ओला एस1 प्रो की तुलना करने के लिए हमने दोनों स्कूटरों के बेस वेरिएंट को रखा है. इसके लिए ब्याज दर 9 पर्सेंट है, जबकि लोन की अवधि यानि मंथली EMI 36 महीने रखी है.
एथर रिज्टा की EMI कितनी बनेगी?
एथर रिज्टा एस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये है, जो बेस वेरिएंट की कीमत है. अगर आपने पहली बार में 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट दिए हैं और फाइनेंशियल बैंक ने बाकी बचे अमाउंट का लोन 9 प्रतिशत ब्याज रेट पर तय किया है, तो महीने की EMI 3,452 रुपये बनेगी. इसका मतलब है की 36 महीने तक आपको यही अमाउंट देना पड़ेगा. इसमें आपको कुल 15,723 रुपये ब्याज के रूप में देनी होगी.
ओला एस1 प्रो की EMI कितनी बनेगी?
वहीं, ओला एस1 प्रो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है, जो इसका बेस वेरिएंट 3kWh है. इसे खरीदने के लिए यदि आपने शुरुआत में 20 हजार रुपये का डाउन पेमेंट दिया है और बाकी बचे अमाउंट को किसी भी फाइनेंशियल बैंक ने लोन के रूप में ऑफर कर दिया है, तो हर महीने आपको 3,514 रुपये EMI में जमा करना पड़ेगा. हां, यदि आप चाहें तो आने हिसाब से टेन्योर का चयन कर सकते हैं. ब्याज के तौर पर इसमें कुल 16,001 रुपये एक्स्ट्रा लगेंगे.
एथर रिज्टा vs ओला एस1 प्रो: रेंज और फीचर्स
एथर रिज्टा एस में 2.7kWh, 2.9kWh और 3.5kWh बैटरी पैक मिलता है. यह कुल 4 अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ आता है. रेंज की बात करें, तो 121 से 161 किलोमीटर तक है. इसका मतलब है कि छोटा बैटरी पैक वाले का रेंज 121 किलोमीटर तक है, जबकि बड़े की 161 है. इसमें एलईडी हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर्स, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ और फ्रंट डिस्क एंड रियर ड्रम विद CBS ब्रेक मिलते हैं.
वहीं, ओला एस1 प्रो में फीचर्स के तौर पर 7 इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, MoveOS सॉफ्टवेयर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, की-लेस ऑपरेशन, OTA अपडेट, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, मल्टीपल राइडिंग मोड, रिवर्स मोड और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम मिलते हैं.
ये भी पढ़ें:161 KM तक रेंज, डिटैचेबल बैटरी... रोजाना ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
