देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इसी बीच ग्राहकों के बीच अपनी अलग क्रेज बन चुकी एथर कंपनी अपना नया मास-मार्केट फैमिली स्कूटर आने वाले 29 अगस्त, 2026 को लॉन्च करेगी. आने वाले न्यू स्कूटर का नाम एथर कोनार्क होगा, जो ब्रांड के नए EL01 प्लेटफॉर्म पर बना पहला प्रोडक्शन मॉडल है. भारतीय खरीदारों के लिए, जो रिज्ता की कीमत के चलते नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन फिर भी एथर के सॉफ्टवेयर और बिल्ड क्वालिटी को पसंद करते हैं, ऐसे में कंपनी के द्वारा एक इंपोर्टेंट अनाउंसमेंट है, क्योंकि कोनार्क की कीमत रिज्ता से काफी कम होने की उम्मीद है. यह स्कूटर उस कीमत में आएगा, जिसमें टीवीएस, बजाज और हीरो विदा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. आइए स्कूटर के ऑफीशियल रूप से लॉन्च होने से पहले इसके 5 खास बातों के बारे में जानते हैं, जो आपको जरूर जानना चाहिए.
एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर: प्लेटफॉर्म और डिजाइन
- कोनार्क को बेस देने वाला EL01 प्लेटफॉर्म इतना फ्लेक्सिबल होने के लिए डिजाइन किया गया है कि यह फैमिली मॉडलों के अलावा कई प्रकार के स्कूटरों का सपोर्ट करता है, जिसमें स्पोर्टी और मैक्सी वेरिएंट शामिल हैं.
- एंगुलर स्टाइलिंग अपोजिट 450 सीरीज कोनार्क में ट्रेडिशनल और प्रैक्टिकल डिजाइन अपनाया गया है, जिसमें हैंडलबार पर लगा हेडलैंप और साथ ही फ्रंट एप्रन पर एक चौड़ी LED डे-टाइम रनिंग लाइट स्ट्रिप शामिल हैं.
- यह प्लेटफॉर्म 2kWh और 5kWh तक के बैटरी पैक को करता है. हालांकि, एथर ने अभी तक यह पुष्टि नहीं है कि कोनार्क किस स्पेसिफिक पैक साइज के साथ लॉन्च होगा.
एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर: हार्डवेयर और ब्रेकिंग सेटअप
- इसमें 12 इंच और 14 इंच अलॉय व्हील लगे हैं, साथ ही टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क भी है. यह डेली शहर में राइड करने के लिए स्टेबिलिटी देगा, न की परफॉर्मेंस राइडिंग के लिए.
- इसमें ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया गया है, जो एथर के एडवांस्ड इलेक्ट्रिक सिस्टम को सपोर्ट करता है. पहली बार किसी एथर मॉडल में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग को ट्रेडिशनल ब्रेकिंग के साथ मिलता है.
- इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से यह उम्मीद की जा रही है कि इसमें लगने वाला मोटर एथर की 450 सीरीज में इस्तेमाल होने वाली मोटर से ली जाएगी, लेकिन इसे डेली कम्यूट के लिए सूटेबल, स्मूद एंड अधिक एक्सेसीबल डिलीवरी के लिए दोबारा ट्यून किया जाएगा, न की सीधे एक्सलरेशन के लिए.
ये भी पढ़ें: Electric Scooter खरीदने जा रहे हैं? पहले जानिए कौन-सी बैटरी है सबसे भरोसेमंद, वरना बाद में होगा बड़ा नुकसान
एथर कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर: संभावित कीमत और कंपटीशन
एथर की ओर से अभी तक कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को लेकर कोई ऑफीशियल पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसकी उम्मीद लगा जा रही है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 1 लाख से लेकर 1.25 लाख रुपये तक हो सकती है. इस कीमत पर टीवीएस ऑर्बिटर, बजाज चेतक C2501 और हीरो विडा VX2 को टक्कर देगा. ये सभी स्कूटर्स मार्केट में इसी कीमत पर जलवा बिखेर रहे हैं.
