Ather Energy ने लॉन्च किया नया EL Scooter Platform, जानिए इसके Smart Features

Ather Energy EL Platform: एथर एनर्जी ने नया दोपहिया मंच EL पेश किया, जो अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों को अधिक कुशलता से विकसित करने में मदद करेगा. जानिए इसके फीचर्स और CEO का विजन

भारत की लीडिंग इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर मैन्यूफैक्चररएथर एनर्जी ने ई-स्कूटर इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम उठाते हुए नेक्स्ट जेनरेशन के स्कूटर्स के लिए एक नया 2-व्हीलर प्लैटफॉर्म (EL Platform) लॉन्च किया है. यह प्लैटफॉर्म कंपनी के पॉपुलर मॉडल एथर 450 के बाद पहला नया व्हीकल आर्किटेक्चर है, जो टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और स्केलेबिलिटी की ओर एक बड़ा डेवलपमेंट है.

क्या है EL प्लैटफॉर्म?

एथर एनर्जी का नया ELप्लैटफॉर्म वर्षों के रिसर्च, इंजीनियरिंग और कंज्यूमर एक्सपीरिएंस का रिजल्ट है. इस प्लैटफॉर्म की मदद से कंपनी विभिन्न सेगमेंट्स में स्कूटर्स को अधिक कुशलता और बड़े पैमाने पर विकसित कर सकेगी. यह प्लैटफॉर्म न केवल डिजाइन और निर्माण को आसान बनाएगा, बल्कि स्कूटरों की परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी को भी नयी ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

नये प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन

एथर ने इस कार्यक्रम में दो प्रमुख टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन की भी घोषणा की:

रेडक्स कॉन्सेप्ट मोटो-स्कूटर: एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाला स्कूटर जो युवा उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

एथरस्टैक 7.0: यह नया सॉफ्टवेयर प्लैटफॉर्म स्कूटरों को ‘लाइवलोकेशन’ साझा करने, गड्ढों और दुर्घटनाओं की सूचना देने, और टायर दबाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने में सक्षम बनाएगा.

CEO तरुण मेहता का विजन

एथर एनर्जी के सह-संस्थापक और CEO तरुण मेहता ने कहा,

“EL मंच के साथ, हम एथर के विकास के अगले अध्याय की नींव रख रहे हैं. जिस तरह 450 ने हम��रे पहले अध्याय को परिभाषित किया, उसी तरह EL अगला अध्याय परिभाषित करेगा.”

उनके अनुसार यह मंच कंपनी को स्कूटरों की विविध रेंज को अधिक कुशलता से विकसित करने में मदद करेगा.

भारत में ई-मोबिलिटी का भविष्य

एथर एनर्जी की यह पहल भारत में ई-मोबिलिटी को नई दिशा देने वाली है. जहां एक ओर सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है, वहीं एथर जैसे इनोवेटिव ब्रांड्स कंज्यूमर्स को स्मार्ट और रिलायबल ऑप्शन ऑफर कर रहे हैं.

BaaS क्या है और Ola, MG, Tata इससे कैसे ला रहे हैं EV इंडस्ट्री में बूम?

99,900 में लॉन्च हुआ TVS Orbiter, मिलेगी 158 KM की रेंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >