161km रेंज, लाइव क्रिकेट स्कोर और म्यूजिक कंट्रोल... नेपाल में Ather का न्यू स्कूटर लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स से है लैस

Ather Energy ने नेपाल में अपनी नई 450X ओवरटोंस सीरीज लॉन्च की है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 161 किलोमीटर की शानदार रेंज, मैजिक ट्विस्ट, वॉयस कमांड और लाइव क्रिकेट स्कोर जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ आता है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग अब दिन प्रतिदिन काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. प्रीमियम स्कूटर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी ने अपने सबसे पहले इंटरनेशनल मार्केट में अपनी प्रेजेंस को स्ट्रॉन्ग करते हुए नई 450X ओवरटोंस सीरीज लॉन्च की है. साल, 2023 ने नवंबर महीने में नेपाल में एंट्री लेने के बाद एथर ने नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर वैद्य एनर्जी के साथ मिलकर पूरे देश में 14 एक्सपीरियंस सेंटर और 31 फास्ट चार्जिंग का नेटवर्क तैयार किया है. साल, 2025 में फैमिली स्कूटर एथर रिज्टा (Ather Rizta) लाने के बाद 450X ओवरटोंस सीरीज ने एथर के पोर्टफोलियो को बढ़ाया है. वॉयस ऑन एथर और मैजिक ट्विस्ट जैसी मॉडर्न तकनीकों के साथ आने वाली यह सीरीज कस्टमर्स को स्मार्ट रीडिंग का अनुभव दे रही है. इसमें लाइव क्रिकेट स्कोर देख सकते हैं. 

450X ओवरटोंस डिजाइन और कलर ऑप्शंस 

न्यू एथर 450X ओवरटोंस सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर 450 मॉडल को एक जबरदस्त और अट्रैक्टिव डिजाइन देती है. कल तीन स्पेशल कलरवेज के साथ आया है, जिसमें स्टील व्हाइट, स्पेस ग्रे और लूनर ग्रे (टोन ऑन टोन फिनिश) शामिल हैं. स्कूटर के फॉर्म को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए अलग-अलग टेक्सचर्स और फिनिश का यूज किया गया है, जो इसके परफॉर्मेंस फॉक्स कैरेक्टर को बनाए है. 

450X ओवरटोंस फीचर्स और एडवांस टेक्नॉलाजी 

एथर एनर्जी की नई सीरीज के साथ ही नेपाल में 450 सीरीज में कोई मॉडर्न तकनीक को जोड़ा गया है. इसमें मिलने वाले मैजिक ट्विस्ट फीचर की मदद से स्कूटर चलाने वाला पीछे की ओर मोड़कर रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का इस्तेमाल करते हुए रफ्तार को स्लो कर सकते हैं और एनर्जी दोबारा से वापस ले सकते हैं. इसके अलावा इंफिनिट क्रूज फिचर कम थ्रॉटल इनपुट के साथ एक निश्चित रफ्तार को बनाए रखने में मदद करता है. 

ये भी पढ़ें: एक में 165 KM रेंज, तो दुसरे में 52 लीटर बूट स्पेस... ये हैं 2 न्यू लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर, मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे

साथ ही, एथरस्टैक 7.0 द्वारा संचालित वॉयस ऑन एथर फीचर राइडर्स को ब्लूटूथ हेडसेट या फिर स्मार्ट हेलमेट के जरिए नेविगेशन, चार्जिंग स्टेशन ढूंढने और अन्य सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए वॉयस कमांड देने की इजाजत देता है.

 450X ओवरटोंस सीरीज रेंज और चार्जिंग 

इसक स्कूटर में सबसे गौर करने वाली बात तो ये है कि एक बार फूल चार्ज करने के बाद इसे 161 किलोमीटर (KM) तक चलाया जा सकता है. सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 0 से 30 किलोमीटर तक जा सकता है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इतना ही नहीं, ड्यूल डिस्क ब्रेक, मल्टी मोड ट्रेक्शन कंट्रोल, एडवांस एंटी थेप्ट सिस्टम, फॉल सेफ अलर्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें: आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपे हैं ये 5 कमाल के फीचर्स, काफी राइडर्स नहीं करते इस्तेमाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >