iPhone बनानेवाली Apple ने कभी जूते भी बनाये थे, लाखों में हुई नीलामी, जानिए इनकी खासियत

apple rare sneakers auction - क्या आपने ऐपल के जूतों (Apple Shoes) के बारे में सुना है? आप ही नहीं, ज्यादातर लोग इस बात से अनजान होंगे कि आईफोन (iPhone), मैकबुक (Macbook), आईपैड (iPad) जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली ऐपल कंपनी ने कभी जूते भी बनाये थे. अब इन जूतों की नीलामी हुई है.

Apple Rare Shoes Auction : ऐपल के आईफोन (Apple iPhone) के बारे में आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने ऐपल के जूतों (Apple Shoes) के बारे में सुना है? आप ही नहीं, ज्यादातर लोग इस बात से अनजान होंगे कि आईफोन (iPhone), मैकबुक (Macbook), आईपैड (iPad) जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली ऐपल कंपनी ने कभी जूते भी बनाये थे. अब इन जूतों की नीलामी (Apple Shoes Auction) हुई है. अमेरिका की मशहूर नीलामी कंपनी सदबी (Sotheby’s) ने इन जूतों को 50,000 डॉलर (लगभग 41 लाख रुपये) में नीलाम किया है.

ऐपल के ये जूते हैं खास

ऐपल के ये जूते कोई आम फुटवियर नहीं हैं. ऐपल के इन दुर्लभ जूतों को ओमेगा स्पोर्ट्स ऐपल कंप्यूटर स्नीकर्स कहा जाता है. ऐपल ने 1990 में सफेद लेदर से बने ये जूते बनाये थे, जिसमें ऐपल का पुराना रेनबो लोगो भी बना हुआ है. ऐपल के इन दुर्लभ जूतों का सोल रबर का बना है और इसकी एड़ी में एक एयर कुशनिंग विंडो भी दी गई है. इसकी साइज के बारे में बात करें तो इन जूतों की अमेरिकन (US) साइज 10.5, यूरोपियन (EU) साइज 41 और यूनाइटेड किंगडम (UK) साइज 8.5 है. ध्यान देनेवाली बात यह है कि यह सिर्फ पुरुषों के लिए है. खास बात यह है कि ऐपल द्वारा बनाये गए ये जूते केवल कंपनी के कर्मचारी ही खरीदते और पहनते थे.

Also Read: Apple iPhone के टॉप 5 मार्केट्स में पहली बार शामिल हुआ भारत, पढ़ें पूरी खबर

ऐपल के जूतों की ये है खामी

नीलामी कंपनी सदबी के मुताबिक, कंपनी ने ये दुर्लभ जूते कर्मचारियों को नैशनल सेल्स कॉफ्रेंस में एक स्पेशल गिफ्ट के रूप में दिये थे, जो 90 के दशक के मध्य में आयोजित किया गया था. ये जूते इससे पहले कभी भी आम लोगों को बेचे नहीं गए हैं. ये जूते बिल्कुल नयी स्थिति में हैं और इसके साथ एक लाल लेस भी दी जाएगी. हालांकि, कई साल पुराने होने के कारण जूते के सोल, यानी तलवों के बीच के आसपास थोड़ा सा पीलापान है और यही इन जूतों की खामी बतायी गई है. ये दुर्लभ जूते अमेरिका के कोलोराडो से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के जरिये उपलब्ध हैं.

ऐपल के लिए इस कंपनी ने बनाये थे जूते

अगर आप यह सोच रहे हैं कि ऐपल ने इन जूतों को अपनी उसी फैक्ट्री में बनाया है, जिनमें वह आईफोन और दूसरे गैजेट्स बनाती है, तो जरा ठहरिए. हम आपको बता दें कि दरअसल इन जूतों को खुद तैयार नहीं किया था. टेक कंपनी ने इसके लिए ओमेगा स्पोर्ट्स (Omega Sports) के साथ साझेदारी की थी. बाद में ऐपल ने जूते के लिए अपनी ब्रांडिंग होंडा (Honda) और ब्रॉन (Braun) जैसी कंपनियों को भी दी थी. बहरहाल, ऐपल के जूतों की नीलामी से इतर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही ऐपल के पहले आईफोन की नीलामी लगभग 63 लाख रुपये में हुई है.

Also Read: Apple ने रचा इतिहास, महीनेभर में भारत से एक्सपोर्ट किये 10 हजार करोड़ के iPhone

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >