इलेक्ट्रिक ऑटो मार्केट में कुछ ऐसे स्कूटर्स भी हैं जिन्हें बिना लाइंसेस और रेजिस्ट्रेशन के चलाया जा सकता है. इसी में एक नाम ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के ब्रांड एम्पियर का इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere REO VYB का है. यह स्कूटर डेली के लोकल इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें कम कीमत के साथ शानदार रेंज और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है. इसे चलाने के लिए आपको किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Ampere REO VYB: बैटरी लाइफ, चार्जिंग और रेंज
कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की लाइफ 1,00,000 किलोमीटर तक है. इसे फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है. रेंज और फीचर्स यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देता है. बैटरी को 4 घंटे में 0 से 80 परसेंट चार्ज किया जा सकता है.
Ampere REO VYB: स्टोरेज एंड फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, की-लेस स्टार्ट, LED हेडलाइट और 24 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है. इसका कुल वजन केवल 74 किग्रा है, जिससे इसे ट्रैफिक और कम स्पेस वाली गलियों में आसानी से संभाला जा सकता है. ऐसे में यह फैमिली के किसी भी मेंबर्स के लिए यूजफुल हो जाता है.
Ampere REO VYB: कीमत
कीमत और बैटरी लाइफ एम्पियर REO VYB की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 71,999 रुपये के बीच रखी गई है. इसमें 1.44 kWh क्षमता वाली एडवांस LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी का इस्तेमाल हुआ है.
ये भी पढ़ें: ₹0 डाउन पेमेंट पर घर लाएं Ather Konarc, रोज का खर्च सिर्फ ₹100
क्यों नहीं चाहिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन?
भारत के मोटर वाहन कानून (Central Motor Vehicles Rules) के अनुसार, जिन दोपहिया वाहनों में 250 वाट (0.25 kW) या उससे कम क्षमता की मोटर लगी होती है और जिनकी अधिकतम स्पीड 25 kmph तक सीमित होती है, उन्हें 'लो-स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीकल' माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Suzuki Access 125 की वो 5 खासियतें, जो इसे बनाती हैं नंबर-1 फैमिली स्कूटर
Ampere REO VYB इसी कैटेगरी में आता है. इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है. इस वजह से इसे सड़क पर चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है और न ही आरटीओ (RTO) रजिस्ट्रेशन या नंबर प्लेट की. यही कारण है कि यह छात्रों, बुजुर्गों और लोकल खरीदारी के लिए एक आसान और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बनता है.
