इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में इस कंपनी का बढ़ रहा दबदबा, Ola को पीछे छोड़ टॉप 5 में बनाई जगह

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Ampere का दबदबा बढ़ता दिख रहा है. सितंबर के शुरुआती 9 दिनों में कंपनी ने Ola Electric को पीछे छोड़कर टॉप 5 में जगह बनाई है. हालांकि दोनों के बीच सिर्फ 38 यूनिट्स का अंतर है.

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. सितंबर 2026 के शुरुआती 9 दिनों में Greaves Electric Mobility के Ampere ब्रांड ने बिक्री के मामले में Ola Electric को पीछे छोड़ दिया है. सितंबर के शुरुआती 9 दिनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. VAHAN रजिस्ट्रेशन डेटा के मुताबिक, 1 से 9 सितंबर के बीच Greaves Electric Mobility ने 2,645 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर किए हैं, जिससे कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 4.6 परसेंट रही. वहीं, Ola Electric ने इस दौरान 2,607 यूनिट्स रजिस्टर किए और उसकी हिस्सेदारी 4.5 परसेंट रही.

Ola और Ampere के बीच बदल रही है रैंकिंग की तस्वीर

दोनों कंपनियों के बीच सिर्फ 38 स्कूटर का अंतर है, इसलिए सितंबर की फाइनल रैंकिंग को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. हालांकि, फिलहाल Ampere इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है और उसने Ola को एक पायदान पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: 110Km रेंज का दावा, 75 kmph की टॉप स्पीड और बड़ा स्टोरज भी... Simple Wave के बेस वेरिएंट में और क्या खास?

यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि अगस्त में Ola Electric बिक्री के मामले में काफी आगे थी. अगस्त 2026 में Ola ने 13,852 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे थे, जबकि Greaves/Ampere के खाते में 8,613 यूनिट्स आई थीं. जुलाई में भी दोनों के बीच अच्छा-खासा अंतर था, जहां Ola ने 14,106 यूनिट्स और Greaves/Ampere ने 10,125 यूनिट्स रजिस्टर किए थे.

हर तरह के खरीदारों को टारगेट कर रही Ampere

Ampere अब अलग-अलग बजट के हिसाब से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पेश कर रही है. कंपनी का एंट्री-लेवल मॉडल Reo Vyb करीब 71,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलता है, जबकि Magnus Neo की कीमत लगभग 90,999 रुपये है. वहीं, नया Magnus G Max करीब 1.03 लाख रुपये से शुरू होता है और Nexus को कंपनी के प्रीमियम फैमिली स्कूटर के तौर पर देखा जाता है.

अगस्त में किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स?

अगस्त 2026 में भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री काफी अच्छी रही. उस महीने कुल 1,83,204 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बिके. बिक्री के मामले में TVS  सबसे आगे रही. कंपनी ने अगस्त में 48,938 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे.

इसके बाद दूसरे नंबर पर बजाज ऑटो रही, जिसने 41,114 यूनिट्स की बिक्री की. वहीं, Ather Energy ने 28,757 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया.

हीरो विडा भी पीछे नहीं रही और कंपनी ने अगस्त में 19,007 यूनिट्स बेचीं. Ola इलेक्ट्रिक 13,852 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर रही. वहीं, Greaves इलेक्ट्रिक की Ampere ने अगस्त में 8,613 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर चलेगा 178km, मिलेगी 75km/h की टॉप स्पीड, मार्केट में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >