Swipe ने लांच किया Elite Plus स्मार्टफोन , कीमत 6,999 रुपये

गैजेट डेस्क स्मार्टफोन कंपनी स्वाइप ने 3 जीबी रैम वाला Elite Plus लॉन्च किया है. जिसकी कीमत मात्र 6,999 रुपये है. स्मार्टफोन में 5 इंच डिस्पले के साथ ड्रेगन ट्रेल ग्लास दी गयी है. बेहद आकर्षक लुक के साथ लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत कम है, लेकिन फीचर्स के मुकाबले में अन्य स्मार्टफोन से […]

गैजेट डेस्क

स्मार्टफोन कंपनी स्वाइप ने 3 जीबी रैम वाला Elite Plus लॉन्च किया है. जिसकी कीमत मात्र 6,999 रुपये है. स्मार्टफोन में 5 इंच डिस्पले के साथ ड्रेगन ट्रेल ग्लास दी गयी है. बेहद आकर्षक लुक के साथ लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत कम है, लेकिन फीचर्स के मुकाबले में अन्य स्मार्टफोन से ज्यादा है.
इसकी इंटरनल मैमोरी 16 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. Elite Plus में 13 MP का रियर कैमरा है जबकि 8 MP का फ्रंट कैमरा है. 6 जून से यह फ्लिपकार्ट में उपलब्ध होगी. यह स्मार्टफोन Swipe का Elite सीरीज का चौथा स्मार्टफोन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >