Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin: कौन सी क्रूजर बाइक आपके लिए परफेक्ट? देखें फुल कंपैरिजन

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: दोनों बाइक्स 350cc इंजन पसंद करने वालों के लिए मार्केट में हैं, लेकिन दोनों में अलग-अलग खासियतें देखने को मिलती हैं. Hunter 350 आरामदायक परफॉर्मेंस और क्लासिक लुक देती है, जबकि TVS Ronin हल्की हैंडलिंग और ज्यादा फीचर्स के साथ आती है. आइए डिटेल में देखते हैं कि आपके लिए कौन सी बाइक बेस्ट रहेगी.

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं जो 350cc की ऐसी बाइक चाहते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी काम आए और दिखने में भी अलग लगे. प्राइस और इंजन कैपेसिटी के मामले में दोनों लगभग एक जैसे हैं, लेकिन इनका अंदाज बिल्कुल अलग है. Hunter 350 में क्लासिक रोडस्टर वाला लुक और आरामदायक राइडिंग फील मिलती है, जबकि Ronin में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ स्क्रैम्बलर जैसा डिजाइन दिया गया है. यहां आज हमनें दोनों बाइक्स की साफ तुलना की है, जिससे आपको तय करने में आसानी होगी कि कौन-सी 350cc बाइक आपके लिए बेहतर है.

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: इंजन और परफॉर्मेंस

Hunter 350 में आपको 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. इसका ट्यून ऐसा है कि कम स्पीड पर भी बाइक स्मूद चलती है और लंबी, आरामदायक राइड के लिए ज्यादा सही लगती है.

वहीं TVS Ronin में 225.9cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.12 bhp की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. पावर के मामले में दोनों करीब-करीब बराबर हैं, लेकिन Hunter जहां बेहतर टॉर्क और आरामदायक क्रूजिंग पर फोकस करती है, वहीं Ronin हल्की और शहर में चलाने में ज्यादा फुर्तीली महसूस होती है.

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: फीचर्स एंड टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें तो TVS Ronin साफ तौर पर आगे निकलती दिखाई पड़ती है. इसमें राइड मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट, एडजस्ट होने वाले लीवर्स और कुछ वेरिएंट्स में ड्यूल-चैनल ABS मिलता है. वहीं Hunter 350 में टेक्नोलॉजी को ज्यादा सिंपल रखा गया है. इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेसिक ट्रिप डिटेल्स और ट्रिपर के जरिए वैकल्पिक नेविगेशन दिया गया है.

Royal Enfield Hunter 350 Vs TVS Ronin: राइड, हैंडलिंग और कम्फर्ट

Hunter 350 का बॉडी वजन ज्यादा और सीट हाइट कम है, जिससे हाईवे पर बाइक ज्यादा स्थिर और जमी हुई महसूस होती है. कंपनी के मुताबिक, इसका सस्पेंशन खराब सड़कों पर आराम देने के लिए ट्यून किया गया है. वहीं Ronin हल्की होने की वजह से ट्रैफिक में ज्यादा फुर्तीली लगती है और इसकी राइडिंग पोजिशन थोड़ी ऊंची है. दोनों बाइक्स खराब रास्तों को अच्छे से संभाल लेती हैं, लेकिन इनका राइडिंग फील अलग-अलग है.

Royal Enfield Hunter 350 Vs TVS Ronin: कीमत

कीमत की बात करें तो Royal Enfield Hunter 350 की एक्स-शोरूम प्राइस वेरिएंट के हिसाब से लगभग 1.38 लाख रुपये से शुरू होकर 1.67 लाख रुपये तक जाती है. वहीं TVS Ronin थोड़ा सस्ती है, जिसकी कीमत करीब 1.26 लाख रुपये से शुरू होकर 1.60 लाख रुपये तक जाती है. यहां दी गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350 vs Honda CB350RS: आपके लिए कौन सी क्रूजर बाइक रहेगी सही? देखें फुल कंपैरिजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >