किफायती 14 सीटर वाली गाड़ी, बड़ी फैमिली के लिए है परफेक्ट सवारी, पिकनिक हो या लंबी ट्रिप सब घूमेंगे एक साथ

Force Traveller 3350 Super: अगर आप भी अपनी बड़ी फैमिली के लिए बड़ी गाड़ी लेना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए फोर्स ट्रैवलर 3350 सुपर अच्छा ऑप्शन है. यह 14 सीटों वाली मिनी वैन है, जिसे बड़े परिवार के लिए डिजाइन किया गया है. साथ ही इसमें लगेज के लिए अच्छा-खासा स्पेस भी दिया गया है.

Force Traveller 3350 Super: सर्दियों के इस सुहाने मौसम में अब कई लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ पिकनिक या रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे. हालांकि, ये प्लान कई लोगो का अधूरा रह जाता है. क्योंकि, उनके पास बड़ी फैमिली को साथ में लेकर जाने के लिए कोई परफेक्ट व्हीकल नहीं होती. ऐसे में कहीं भी जाने के लिए 3-4 गाड़ियां करनी पड़ जाती हैं, जिससे पूरा परिवार साथ में ट्रिप इंजॉय भी नहीं कर पाता है और खर्चे अलग बढ़ जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इसी कारणों से अपनी फैमिली के साथ कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, आपका सपना अब Force Traveller 3350 Super पूरा करेगा. यह 14 सीटर गाड़ी है, जिसमें आराम से 14 लोग बैठ सकते हैं.

पूरी फैमिली एक साथ हो जाएगी फिट

Force Traveller 3350 Super को खास बड़ी फैमिली और लंबी ट्रिप्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 14 लोग एक साथ आराम से बैठ कर ट्रैवल कर सकते हैं. यानी कि आप आराम से अपनी पूरी फैमिली के साथ ट्रिप को इंजॉय कर सकते हैं. इतना ही नहीं, बड़ी सीटर के साथ यह गाड़ी काफी स्पेसियस भी है. इसमें लगेज रखने के लिए भी काफी जगह दी गई है, जिससे 14 लोगो के बैठने के साथ उनका सामान भी आसानी से फिट हो सकता है.

कीमत भी पॉकेट फिट

इस 14 सीटर गाड़ी की शुरुआती 16.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत है. हालांकि, इस गाड़ी की कीमत वेरिएंट, फीचर्स, कलर और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Force Traveller 3350 Super में 2596 CC का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 115bhp की पावर और 350nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा, इसके 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सिंक्रोमेश क्लच लंबी ट्रिप्स के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हैं. इतना ही नहीं, इस गाड़ी के सस्पेंशन सिस्टम को आरामदायक सफर के लिए डिजाइन किया गया है. इसका ब्रेकिंग सिस्टम स्ट्रॉन्ग और भरोसेमंद है, जिससे हर तरह की कंडीशन में बेहतर स्टॉपिंग पावर देता है. यानी सफर के दौरान सुरक्षा से कोई समझौता नहीं.

यह भी पढ़ें: शादी-ब्याह में रिश्तेदार हों या पिकनिक का प्लान, टाटा की ये 9-सीटर कार बना देगी हर सफर आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >