रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 का नया गोरखा एडिशन (Royal Enfield Gorkha Edition) लॉन्च किया है. यह भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट की बहादुरी और अनुशासन को सलाम करने के लिए बनाया गया है. इस बाइक में गोरखा रेजीमेंट की झलक साफ देखने को मिलती है. लॉन्च होने के बाद यह मोटरसाइकिल ग्राहकों के बीच लगातार चर्चा में है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में यह 5 बातें जरूर जाननी चाहिए.
Royal Enfield Gorkha Edition: क्लासिक 350 से अलग कैसे है?
रॉयल एनफील्ड बाइक का यह एक खास एडिशन है, इसलिए इसमें गोरखा ग्रीन नाम का नया कलर दिया गया है जो सेना की गाडियों जैसा दिखता है. इसके दोनों साइड पैनल पर दो-क्रॉस खुकरी बनी हैं जो गोरखा रेजीमेंट का साइन है. फ्यूल टैंक पर फ्यूल लिड के ठीक ऊपर गोरखा एडिशन का स्टिकर भी दिया गया है. इसके अलावा बाइक की डिजाइन और साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Royal Enfield Gorkha Edition: कीमत कितनी है?
रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 गोरखा एडिशन की कीमत 2.11 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है. क्लासिक 350 की रेंज 1.87 लाख रुपये से शुरू होकर 2.24 लाख रुपये तक जाती है और यह मॉडल इस रेंज के बिल्कुल बीच में आता है. इसके अलावा कमांडो सैंड नाम का एक और मॉडल है जिसकी कीमत भी गोरखा एडिशन के बराबर ही है.
ये भी पढ़ें: Royal Enfield ने लॉन्च की Classic 350 Gorkha Edition, कीमत ₹2.10 लाख; जानें क्या मिला खास
Royal Enfield Gorkha Edition: इंजन कैसा है?
क्लासिक 350 गोरखा एडिशन में रॉयल एनफील्ड का भरोसेमंद J सीरीज इंजन ही दिया गया है. यह इंजन पहली बार 2020 में आई मिटिओर 350 में दिखा था. यह सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है.
Royal Enfield Gorkha Edition: डुअल चैनल ABS है?
क्लासिक 350 के मॉडल्स में मुख्य रूप से दो चीजें अलग होती हैं पहला कलर और दूसरा ABS. कुल आठ रंगों में से सबसे बेसिक रेडडिच रेड मॉडल में सिंगल चैनल ABS मिलता है. इसके अलावा गोरखा एडिशन समेत बाकी सभी मॉडल्स में डुअल चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है. ब्रेक की बात करें तो फ्रंट में 300mm और रियर में 270mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 4 सितंबर को लॉन्च होगी Royal Enfield Himalayan 440, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
Royal Enfield Gorkha Edition: वजन और ग्राउंड क्लीयरेंस
वजन और ग्राउंड क्लीयरेंस में कोई बदलाव नहीं है. इसका वजन 195kg और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है. अगर आपको रॉयल एनफील्ड का J सीरीज इंजन पसंद है लेकिन वजन ज्यादा लगता है तो आप हंटर 350 ले सकते हैं. यह रॉयल एनफील्ड की सबसे हल्की बाइक है जिसका वजन 181kg है. हालांकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm है लेकिन 10mm कम होने से कोई खास फर्क नहीं पडता है.
