Apple के नए iPhone Duo ने अपनी कीमत को लेकर टेक जगत में काफी चर्चा छेड़ दी है. इसके बेस 256GB वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप मॉडल के लिए आपको 4,49,900 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे. अब जहां कुछ लोग इतने महंगे फोल्डेबल फोन की कीमत पर चर्चा कर रहे हैं, वहीं बाइक लवर्स के लिए यह रकम एक अलग ही मायने रखती है.
दरअसल, iPhone Duo के बेस मॉडल की कीमत से भी कम में आप एक नई Royal Enfield बाइक खरीदकर अपने घर ला सकते हैं. आइए जानते हैं Royal Enfield की उन 6 बाइक्स के बारे में, जिनकी कीमत iPhone Duo के बेस मॉडल से काफी कम है.
Royal Enfield Hunter 350
Royal Enfield की मॉडर्न बाइक रेंज में Hunter 350 सबसे किफायती मॉडल है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और आसान हैंडलिंग ट्रैफिक में राइडिंग को काफी कम्फर्टेबल बनाती है, जबकि इसका दमदार लो-एंड टॉर्क तेजी से पिकअप लेने में मदद करता है.
कीमत की बात करें तो Hunter 350 की एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये से लेकर 1.70 लाख रुपये तक है. इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Royal Enfield Meteor, Classic या Hunter: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 350cc में कौन रहेगा सबसे बेहतर?
Royal Enfield Bullet 350
Royal Enfield Bullet 350 एक ऐसी बाइक है, जो सालों पुरानी अपनी पहचान को आज भी बनाए हुए है. J-Series इंजन के साथ आने वाली इस बाइक में Bullet की खास आवाज, हाथ से बनी सुंदर पिनस्ट्राइप डिजाइन और कम्फर्टेबल सिटिंग पोजीशन मिलता है.
कीमत की बात करें तो Bullet 350 की एक्स-शोरूम कीमत 1.63 लाख रुपये से शुरू होकर 2.08 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.
Royal Enfield Classic 350
Royal Enfield Classic 350 अपने क्लासिक और विंटेज डिजाइन के लिए काफी पसंद की जाती है. इसका लुक पुराने जमाने की मोटरसाइकिलों से प्रेरित है, जिसमें टियरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक, चौड़े फेंडर्स और स्प्लिट सीट जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं.
कीमत की बात करें तो Classic 350 की एक्स-शोरूम कीमत 1.87 लाख रुपये से शुरू होकर 2.24 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है.
Royal Enfield Meteor 350
Meteor 350 को कम्फर्टेबल राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें आगे की तरफ सेट फुटपेग्स, नीचे की ओर दी गई सीट और आसानी से पहुंच में आने वाला हैंडलबार मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये से लेकर 2.23 लाख रुपये तक है. बाइक में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Royal Enfield Himalayan 440
एडवेंचर-टूरिंग सेगमेंट में Himalayan 440 को हाल ही में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसमें सिंपल मैकेनिकल डिजाइन के साथ लंबी स्ट्रोक वाला दमदार इंजन और नया ट्रांसमिशन दिया है.
इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये रखी गई है. Himalayan 440 में 443cc का सिंगल-सिलेंडर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 25.4bhp की पावर और 34Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Royal Enfield Himalayan 440 vs Yezdi Adventure: किसे खरीदने पर सबसे कम EMI देनी होगी?
