अगर भारत में फैमिली स्कूटर की बात हो, तो Honda Activa 6G आज भी लोगों की पहली पसंद में शामिल है. इसका सिंपल और टाइमलेस डिजाइन, साथ ही स्मूद और कम्फर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस, इसे हर उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा बनाता है. इसके अलावा, शानदार माइलेज, आरामदायक सीट और आसान हैंडलिंग इसे फैमिली के लिए एक बेहद प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाते हैं.
Honda Activa 6G: कीमत
भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹75,583 से शुरू होकर ₹90,332 तक जाती है. Activa 6G के Standard, 25 Year Anniversary Edition, Deluxe और H-Smart जैसे कई वेरिएंट उपलब्ध हैं.
Honda Activa 6G: इंजन परफॉरमेंस
यह स्कूटी नॉर्मल राइडिंग कंडीशन्स में लगभग 47 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती है. Honda ने इसमें एक और बेहद काम का फीचर दिया है. हम बात कर रहे हैं एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप. यानी पेट्रोल भरवाने के लिए आपको हर बार सीट या बूट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा, 5.3 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक इसमें आपको मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास
Honda Activa 6G: राइडिंग कम्फर्ट और सस्पेंशन
इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन दिया गया है. ये चीजें खराब सड़कों, गड्ढों और स्पीड ब्रेकर पर लगने वाले झटकों को काफी हद तक कम कर देता है. इसके अलावा, इसकी लंबी और चौड़ी सीट राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों को बेहतर सपोर्ट देती है. वहीं, Activa 6G में मिलने वाली LED लाइट्स रात के समय बेहतरीन विजिबिलिटी देती हैं.
Honda Activa 6G: डाइमेंशन और वेट
इसका कर्ब वेट करीब 106 kg है. वहीं, इसकी 162 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस स्पीड ब्रेकर और खराब रास्तों पर भी बढ़िया सुविधा देती है. रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें 18 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है. कम्फर्ट की बात करें तो इसकी 764 mm की सीट हाइट लगभग हर कद के राइडर के लिए सही है.
Honda Activa 6G: ब्रेक्स, टायर और सेफ्टी फीचर्स
इसके बेस वेरिएंट्स में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जबकि टॉप वेरिएंट्स में मॉडर्न TFT डिस्प्ले दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक्स के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) मिलता है. इसके अलावा, ट्यूबलेस टायर्स छोटे-मोटे पंक्चर की सिचुएशन में भी तुरंत हवा निकलने के खतरे को कम करते हैं.
यह भी पढ़ें: कम हाइट वाले लोगों के लिए परफेक्ट हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, पार्किंग और ट्रैफिक में नहीं होगी परेशानी
