देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज काफी बढ़ गया है. क्या आप जानते हैं कि आपका नया इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ एक व्हीकल नहीं, बल्कि व्हील्स पर चलता हुआ एक स्मॉल कंप्यूटर है? ज्यादातर लोग इसे सिर्फ स्टार्ट करते हैं, एक्सीलेटर घुमाते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं, लेकिन अगर आपको लगे कि आप अपनी गाड़ी के पूरे फीचर्स का इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हैं, तो कैसा लगेगा? आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 ऐसे छिपे हुए फीचर्स के बारे में, जो आपकी राइड को पहले से ज्यादा आसान और मजेदार बना देंगे.
रिवर्स मोड का इस्तेमाल
बड़ी कारों में बैक गियर होना आम बात है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर में यह फीचर किसी जादू से कम नहीं है. भारी स्कूटर को ढलान पर पीछे की तरफ खींचना या हेवी पार्किंग से बाहर निकालना काफी परेशान कर देने वाला काम होता है. रिवर्स मोड ऑन करते ही आपका स्कूटर बिना किसी मेहनत के धीरे-धीरे पीछे जाने लगता है. अगर आपकी गाड़ी में यह फीचर्स है और आपने अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है, तो अगली बार पार्किंग में इसे जरूर ट्राई करें.
री-जेनरेटिव ब्रेकिंग से बैटरी चार्जिंग
री-जेनरेटिव ब्रेकिंग यह एक ऐसा स्मार्ट फीचर है, जो आपकी जेब के पैसे बचाता है. जब आप ढलान पर नीचे आ रहे हों या लाल बत्ती को देखकर एक्सीलेटर को उल्टा घुमाते हैं, तो स्कूटर की मोटर रिवर्स घूमने लगती है. इससे गाड़ी की स्पीड तो धीमी होती ही है, साथ ही जो एनर्जी बनती है, वह सीधे आपकी बैटरी में जाकर उसे चार्ज कर देती है. यानी बिना प्लग लगाए भी आपकी बैटरी थोड़ी बहुत चार्ज होती रहती है.
ये भी पढ़ें: AI वाला E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान है? जानें सभी वेरिएंट्स की कीमतें और फीचर्स
क्रूज कंट्रोल
लंबे रास्तों या खाली सड़कों पर लगातार एक्सीलेटर पकड़ कर रखने से कलाई में दर्द होने लगता है. ऐसे में क्रूज कंट्रोल बहुत काम आता है. अपनी पसंद की स्पीड पर जाकर बस एक बटन दबाएं और एक्सीलेटर से हाथ हटा लें. आपका स्कूटर बिना रुके उसी स्पीड पर चलता रहेगा. ब्रेक दबाते ही यह फीचर अपने आप बंद हो जाता है, जिससे सुरक्षा भी बनी रहती है. यदि आपके स्कूटर में यह फीचर है तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
मोबाइल ऐप से जियो फेंसिंग और लोकेशन ट्रैकिंग
आजकल के मॉडर्न स्कूटर आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाते हैं. इसके ऐप में एक बहुत ही काम का फीचर होता है जिसे जियो फेंसिंग कहते हैं. आप इसमें एक इलाका तय कर सकते हैं, जैसे कि 5 किलोमीटर का एरिया. अगर आपका स्कूटर उस तय इलाके से बाहर जाता है, तो तुरंत आपके फोन पर अलर्ट आ जाएगा. इसके अलावा, भीड़-भाड़ वाली पार्किंग में अपनी गाड़ी ढूंढने के लिए भी ऐप का लोकेशन ट्रैकिंग फीचर बहुत मददगार साबित होता है.
ये भी पढ़ें: जल्द आ रहा है Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्च से पहले जानें इसकी 5 खास बातें
बिना चाबी के स्टार्ट और फॉलो-मी-होम लाइट्स
फॉलो मी होम लाइट इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाला एक जबरदस्त फीचर है. स्मार्ट चाबी या मोबाइल ऐप की मदद से अब आपको चाबी लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती. आपके पास पहुंचते ही स्कूटर अनलॉक हो जाता है. इसके अलावा, रात के समय जब आप स्कूटर को डार्क पार्किंग में पार्क करते हैं, तो इसकी हेडलाइट्स 10 से 15 सेकंड तक जलती रहती हैं ताकि आप आराम से अपने घर के दरवाजे तक पहुंच सकें.
ई-स्कूटर का हिडन फीचर्स कैसे देखें?
इलेक्ट्रिक स्कूटर के ये छोटे-छोटे फीचर्स आपकी रोजाना की राइड को बहुत आसान बना देते हैं. अपनी गाड़ी की मैनुअल बुक देखें या ऐप सेटिंग्स चेक करें और आज ही इन फीचर्स को इस्तेमाल करना शुरू करें.
