Intex ने उतारा 8,999 रूपये में 10 MP वाला Aqua Desire HD स्मार्टफोन
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी इंटेक्स ने अपने हालमें रिलीज किए स्मार्टफोन एक्वा डिजायर एचडी की कीमत तय कर दी है. 10 मेगापिक्सल कैमरा वाला यह स्मार्टफोन मात्र 8,990 रुपये में मिलेगा. कंपनी ने बुधवार को ही अपने वेबसाइट पर एक्वा डिजायर एचडी को लिस्ट कर दिया था लेकिन इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया था. […]
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी इंटेक्स ने अपने हालमें रिलीज किए स्मार्टफोन एक्वा डिजायर एचडी की कीमत तय कर दी है. 10 मेगापिक्सल कैमरा वाला यह स्मार्टफोन मात्र 8,990 रुपये में मिलेगा.
कंपनी ने बुधवार को ही अपने वेबसाइट पर एक्वा डिजायर एचडी को लिस्ट कर दिया था लेकिन इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया था. फरवरी में लॉन्च हुए एक्वा डिजायर का यह लेटेस्ट फोन है. यह फोन काले और नीले दो रंगों में उपलब्ध है.
कंपनी ने बुधवार को एक्वा M5 स्मार्टफोन भी लॉनच किया है. इस फोन की कीमत 5,299 रुपये तय की गयी है. यह फोन ईकामर्स वेबसाइटों पर सेल के लिए उपलब्ध है. फोन में 5 इंच डिसप्ले, ड्यूअल सिम के साथ है. इसमें512 एमबी रैम, 4जीबी इंटरनल स्टोरेज (32जीबी एक्सपेंडेबल), एलइडी फलैश 8MP रीयर कैमरा, 2MP फ्रंट कैमरा फीचर उपलब्ध है.