2026 Suzuki Burgman Street आपके लिए सही है या नहीं? जानें खरीदने और छोड़ने की 2-2 वजहें

Suzuki की नई Burgman Street पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रैक्टिकल हो गई है. इसमें सामान रखने की अच्छी जगह, बढ़िया राइडिंग एक्सपीरियंस और बढ़िया माइलेज मिलता है. हालांकि, कुछ जरूरी सेफ्टी और सुविधा फीचर्स की कमी भी है.

Suzuki Burgman Street को लॉन्च हुए करीब आठ साल हो चुके हैं और अब इसे पहला बड़ा अपडेट मिला है. इस अपडेट के साथ स्कूटर पहले से ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न दिखता है. कंपनी ने इसमें बड़ा अंडरसीट स्टोरेज दिया है, टॉप वेरिएंट में नया TFT डिस्प्ले ऐड किया है और पूरी रेंज में 12-इंच का रियर व्हील भी दिया गया है. नया Burgman Street पुराने Burgman EX को रिप्लेस नहीं करता, बल्कि उसके साथ ही बेचा जाएगा. अब सवाल यह है कि क्या नया Burgman Street आपके लिए एक सही ऑप्शन है? आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में और उन कमियों पर भी नजर डालते हैं, जो कुछ खरीदारों को निराश कर सकती हैं.

2026 Suzuki Burgman Street को खरीदने की वजहें

स्टाइलिश डिजाइन और भरपूर प्रैक्टिकल फीचर्स

नई Suzuki Burgman पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आती है. इसका नया एंगुलर डिजाइन, स्टाइलिश हेडलाइट और बेहतर प्रोपोर्शन इसे सड़क पर एक अलग लुक देते हैं. वहीं, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर लिड डेली यूज को काफी काम का बना देता है.इसमें 24.6-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा सामने दो स्टोरेज क्यूबी, USB चार्जर और एक बड़ा बंद स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी मिलता है टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसमें की-लेस इग्निशन और Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ TFT डिस्प्ले भी दी गई है.

स्मूद और रिफाइंड इंजन के साथ शानदार माइलेज

Suzuki Burgman में 124cc का इंजन मिलता है. 2026 अपडेट के साथ यह पहले से भी ज्यादा बेहतर हो गया है. कंपनी ने सिर्फ पावर बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि पीक पावर को कम RPM पर उपलब्ध कराया है. राइड के दौरान इंजन की स्मूदनेस सबसे ज्यादा इम्प्रेस करती है. माइलेज के मामले में भी Burgman निराश नहीं करता. नॉर्मल राइड में ये 53 kmpl से ज्यादा की फ्यूल एफिशिएंसी दे देती है.

यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

2026 Suzuki Burgman Street को न खरीदने की वजहें

सिर्फ पुराने EX वेरिएंट में मिलता है स्टार्ट/स्टॉप फीचर

नई Burgman में एक ऐसी चीज की कमी महसूस होती है जो पुराने मॉडल की खास पहचान थी. हम बात कर रहे हैं Silent Start System और Stop-Start Technology की. अगर आपको ये फीचर्स चाहिए, तो आपको मिड-स्पेक EX वेरिएंट चुनना पड़ेगा, जो पुराने प्लेटफार्म पर बेस्ड है. ऐसे समय में जब 125cc स्कूटर सेगमेंट में ये फीचर्स धीरे-धीरे नॉर्मल होते जा रहे हैं, Suzuki का यह फैसला थोड़ा अजीब लगता है.

ABS का ऑप्शन नहीं

नई Burgman के किसी भी वेरिएंट में ABS नहीं दिया गया है. यहां तक कि सिंगल-चैनल ABS का ऑप्शन भी नहीं मिलता. इस कीमत पर यह एक बड़ी कमी लगती है. दिलचस्प बात यह है कि Suzuki की ही ज्यादा किफायती स्कूटर Access के टॉप दो वेरिएंट्स में ABS पहले से उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Google Maps, Alexa और Magic Twist… इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं भर-भर के फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >