जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई 2026 Mercedes-Benz GLS SUV को ग्लोबली पेश कर दिया है. कंपनी की यह सबसे बड़ी और फ्लैगशिप SUV अब नए डिजाइन, बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स, अपडेटेड इंटीरियर और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आई है. इसमें अब फ्लैट-प्लेन V8 इंजन, ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड और क्लाउड-बेस्ड सस्पेंशन सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में यह SUV मार्केट में Audi Q7, BMW X7, Land Rover Defender और Volvo XC90 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.
डिजाइन में क्या बदला?
नई GLS के डिजाइन में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और दमदार लुक देते हैं. फ्रंट में बड़ा और ज्यादा बोल्ड स्टार-पैटर्न ग्रिल दिया गया है, जो SUV की रोड प्रेजेंस को और मजबूत बनाता है. इसके साथ नए LED हेडलैंप और अपडेटेड DRLs दिए गए हैं, वहीं फ्रंट बंपर को भी नया और ज्यादा क्लीन डिजाइन दिया गया है. साथ ही, इसमें 22 और 23 इंच के नए अलॉय व्हील्स भी जोड़े गए हैं.
रियर प्रोफाइल में भी बदलाव देखने को मिलते हैं, जहां नई LED टेललाइट्स को ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप से जोड़ा गया है, जिससे SUV ज्यादा चौड़ी और स्टाइलिश दिखती है. इसके अलावा रियर बंपर को भी अपडेट किया गया है. कंपनी ने इसमें नए कलर ऑप्शन जैसे Dark Petrol और MANUFAKTUR Patagonia Red Metallic भी शामिल किए हैं, जो इसके प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं.
पावरट्रेन और इंजन ऑप्शन
ग्लोबल मार्केट के लिए नई GLS में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं-
- 350d 4MATIC और 450d 4MATIC (डीजल)
- 450 4MATIC और 580 4MATIC (पेट्रोल)
डीजल वेरिएंट में 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो Euro 7 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है. वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में नया फ्लैट-प्लेन V8 इंजन दिया गया है, जो 530hp की पावर और 750Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
सभी इंजन में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम (ISG 2.0) दिया गया है, जो पावर बूस्ट और बेहतर माइलेज में मदद करता है. इसके साथ 9G-TRONIC ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.
क्लाउड-बेस्ड सस्पेंशन और टेक
नई GLS में AIRMATIC एयर सस्पेंशन के साथ क्लाउड-बेस्ड डैम्पर कंट्रोल दिया गया है, जो सड़क की स्थिति को पहले से समझकर सस्पेंशन को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है. इससे ड्राइविंग ज्यादा स्मूद और कंफर्टेबल हो जाती है, खासकर खराब रास्तों पर भी बेहतर संतुलन मिलता है.
टॉप वेरिएंट में E-ACTIVE BODY CONTROL सिस्टम मिलता है, जो हर सेकंड 1000 बार ड्राइविंग कंडीशन को मॉनिटर करता है. इसके साथ 5 रडार सेंसर, 10 कैमरे, 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर और नया MB.OS सिस्टम मिलकर एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस और सेफ्टी को और मजबूत बनाते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव MBUX Superscreen है, जिसमें तीन 12.3-इंच डिस्प्ले एक ही ग्लास पैनल में मिलते हैं. रियर सीट पर भी दो 11.6-इंच स्क्रीन दी गई हैं.
अन्य फीचर्स कि बात करें, तो इसमें-
- नया MBUX सॉफ्टवेयर
- ज्यादा कनेक्टिविटी और पर्सनलाइजेशन
- प्रीमियम लेदर, वुड और मेटल फिनिश
- कम बटन वाला क्लीन डैशबोर्ड
- एडवांस एम्बिएंट लाइटिंग
यह भी पढ़ें: 8 लाख के बजट में Automatic SUV चाहिए? देखें ये टॉप 5 ऑपशंस
