Honda की इस पॉपुलर बाइक को मिला नया अपग्रेड, कंपनी ने जोड़ें 4 नये शानदार कलर ऑप्शंस

2026 Honda CB125R: Honda ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल CB125R का अपडेटेड मॉडल 2026 के लिए पेश कर दिया है. हालांकि, बाइक में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने इसे चार नये कलर ऑप्शन में पेश किया है. नये कलर्स में Matt Rock Gray, Matt Lucent Silver Metallic, Zefiro Blue Metallic और Matt Pearl Diaspro Red शामिल हैं, जो इस बाइक को पहले से ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं.

2026 Honda CB125R: Honda ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी पॉपुलर एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल CB125R का अपडेटेड मॉडल 2026 मॉडल ईयर (MY26) के लिए पेश कर दिया है. इस बार कंपनी ने बाइक के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसे चार नये कलर ऑप्शन्स के साथ और भी अट्रैक्टिव बना दिया है. नये कलर्स के कारण यह बाइक खासकर यंगस्टर्स और पहली बार राइडिंग शुरू करने वाले राइडर्स के लिए और भी स्टाइलिश बन गई है. बता दें, CB125R एक 125cc स्ट्रीट बाइक है, जो अपने स्लीक डिजाइन, आसान हैंडलिंग और प्रीमियम हार्डवेयर के लिए जानी जाती है. शुरुआती राइडर्स के बीच यह इसलिए भी पसंद की जाती है, क्योंकि इसमें पावर, सेफ्टी और कम्फर्ट का बेहतरीन बैलेंस मिलता है.

2026 के लिए नये कलर ऑप्शंस

MY26 अपडेट का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इस बाइक के चार नये शेड्स, जिसमें Mat Rock Gray, Mat Lucent Silver Metallic, Zefiro Blue Metallic और Mat Pearl Diaspro Red शामिल हैं. ये नये कलर्स राइडर्स को अपनी बाइक को पर्सनल स्टाइल के अनुसार चुनने की आजादी देते हैं. साथ ही मोटरसाइकिल की आधुनिक और प्रीमियम अपील को भी बढ़ाते हैं.

किसी तरह का मैकेनिकल अपडेट नहीं किया गया

Honda का कहना है, कि CB125R, 2024 और 2025 में यूरोप की सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc मोटरसाइकिलों में से एक रही है और ये नये कलर ऑप्शंस उसकी पॉपुलैरिटी को आगे भी बनाए रखने में मदद करेंगे. वहीं, नये कलर्स के अलावा बाइक में किसी तरह का मैकेनिकल अपडेट नहीं किया गया है, जो कि कई राइडर्स के लिए अच्छी खबर है. CB125R पहले से ही एक भरोसेमंद और सिद्ध मैकेनिकल सेटअप पर चलती है, इसलिए Honda ने इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ न करते हुए इसकी स्टेबल परफॉर्मेंस को बरकरार रखा है.

Honda CB125R में मिलता है सिंगल-सिलेंडर इंजन

Honda CB125R में 124.9cc का DOHC, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 10,000 rpm पर 14.7 bhp की पावर और 11.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है. इसकी पावर डिलीवरी ऐसी है, कि शहर में रोजमर्रा की कम्यूटिंग हो या वीकेंड राइड, बाइक हर कंडीशन में बैलेंस और आसानी से कंट्रोल होने वाला परफॉर्मेंस देती है. वहीं, इसमें 41mm Showa SFF-BP USD फ्रंट फोर्क्स, रेडियल-माउंटेड 4-पिस्टन Nissin फ्रंट ब्रेक कैलिपर, 296mm फ्रंट डिस्क, 220mm रियर डिस्क और IMU-बेस्ड ABS जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं. यह सेटअप नये राइडर्स को बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल, ज्यादा स्टेबलिटी और सड़क पर अधिक आत्मविश्वास देता है.

यह भी पढ़ें: Honda SP 125 vs Hero Glamour: 125cc सेगमेंट की असली भिड़ंत में कौन पड़ा भारी?

यह भी पढ़ें: Splendor Xtec vs Freedom 125: कौन सी बाइक आपके लिए पैसा वसूल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >