EV Scooter Buying Guide 2026: बजट, रेंज और भरोसे पर चुनें अपना बेस्ट मॉडल; यहां देखें टॉप ऑप्शंस

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बढ़िया विकल्प हैं. 2026 में अपनी जरूरत के हिसाब से बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनने के लिए यह गाइड आपकी मदद करेगा. जानें कौन सा स्कूटर देता है बेहतर रेंज, वारंटी और फीचर्स.

पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और रोजमर्रा के बढ़ते खर्च के बीच अब बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ रुख कर रहे हैं. लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि सही मॉडल चुनना आसान नहीं रह गया है. कई खरीदार सिर्फ विज्ञापन या फीचर्स देखकर फैसला कर लेते हैं और बाद में रेंज, सर्विस या बैटरी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप 2026 में ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं जो रोजाना के इस्तेमाल में भरोसेमंद हो, अच्छी रेंज दे और लंबे समय तक जेब पर भारी न पड़े, तो यह लिस्ट आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर दें ध्यान

इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनते समय केवल कंपनी द्वारा बताई गई रेंज पर भरोसा करना सही फैसला नहीं होता. ज्यादातर कंपनियां आईडीसी (IDC) टेस्टिंग के आंकड़े बताती हैं, जबकि असली सड़क पर मिलने वाली रेंज इससे कम रहती है. इसके अलावा खरीदने से पहले अपने शहर में सर्विस सेंटर की उपलब्धता जरूर जांच लें. बैटरी वारंटी भी कम से कम 3 साल या 30,000 किलोमीटर की होनी चाहिए ताकि भविष्य में अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके.

Ather Rizta और TVS iQube बने फैमिली यूज के सबसे मजबूत विकल्प

अगर आपकी प्राथमिकता आरामदायक सीट, फैमिली राइड और भरोसेमंद बैटरी है, तो एथर रिज्टा सबसे बेहतर विकल्पों में शामिल है. इसमें करीब 105 से 125 किलोमीटर की वास्तविक रेंज मिलती है और 34 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है. इसकी चौड़ी सीट और मजबूत बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम इसे परिवार के लिए बेहद उपयोगी बनाते हैं.

वहीं टीवीएस आईक्यूब उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो बिना ज्यादा तामझाम के एक सिंपल और भरोसेमंद स्कूटर चाहते हैं. अलग-अलग वेरिएंट में इसकी वास्तविक रेंज 100 से 145 किलोमीटर तक पहुंचती है. भारतीय सड़कों के हिसाब से इसका सस्पेंशन और राइड क्वाॅलिटी काफी बेहतर मानी जाती है.

Bajaj Chetak और Ola S1 X में किसे चुनें?

अगर आपकी पहली पसंद मजबूत बॉडी और लंबे समय तक टिकाऊ स्कूटर है, तो बजाज चेतक पर नजर डाल सकते हैं. इसकी ऑल-मेटल बॉडी इसे दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग बनाती है. लगभग 110 से 125 किलोमीटर की वास्तविक रेंज के साथ यह स्क्रैच और छोटे-मोटे डेंट से भी बेहतर सुरक्षा देता है.

दूसरी तरफ अगर आपका बजट सीमित है लेकिन ज्यादा रेंज चाहिए, तो ओला S1 X (4kWh) एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है. करीब 140 से 150 किलोमीटर की वास्तविक रेंज और लगभग 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड इसे इस कीमत में सबसे आकर्षक विकल्पों में शामिल करती है.

Hero Vida, River Indie और Honda Activa e भी हैं दमदार विकल्प

अगर आप अपार्टमेंट में रहते हैं और पार्किंग में चार्जिंग की सुविधा नहीं है, तो हीरो विडा का रिमूवेबल बैटरी सिस्टम काफी काम आता है. इसकी बैटरी निकालकर घर में आसानी से चार्ज की जा सकती है. इसकी वास्तविक रेंज लगभग 95 से 130 किलोमीटर तक रहती है.

जिन लोगों को रोजाना ज्यादा सामान लेकर चलना पड़ता है, उनके लिए रिवर इंडी एक अलग तरह का विकल्प है. 43 लीटर के बड़े बूट स्पेस, 14 इंच के बड़े पहियों और मजबूत डिजाइन की वजह से इसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों की एसयूवी भी कहा जाता है.

वहीं होंडा एक्टिवा ई उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प है जो ब्रांड पर भरोसा करते हैं. इसमें स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बैटरी खत्म होने पर चार्जिंग का इंतजार नहीं करना पड़ता. होंडा के स्वैप स्टेशन पर कुछ ही मिनटों में नई चार्ज बैटरी ली जा सकती है. इसकी वास्तविक रेंज करीब 90 से 102 किलोमीटर तक है.

किस खरीदार के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर रहेगा सही?

अगर आपका इस्तेमाल पूरी तरह फैमिली और कम्फर्ट के लिए है, तो एथर रिज्टा सबसे मजबूत विकल्प बनता है. भरोसे और आसान राइडिंग के लिए टीवीएस आईक्यूब बेहतर रहेगा. मजबूत बॉडी चाहने वालों के लिए बजाज चेतक सही रहेगा, जबकि कम बजट में ज्यादा रेंज चाहिए तो ओला S1 X पर विचार किया जा सकता है. फ्लैट में रहने वालों के लिए हीरो विडा और ज्यादा स्टोरेज की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए रिवर इंडी उपयोगी रहेगा. वहीं होंडा एक्टिवा ई उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो स्वैपेबल बैटरी और होंडा की विश्वसनीयता को प्राथमिकता देते हैं.


ये भी पढ़ें: TVS के ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डेली राइड के लिए हैं परफेक्ट चॉइस, कीमत से लेकर रेंज तक जानें सब कुछ


ये भी पढ़ें: Yamaha Aerox-E या TVS X? खरीदने से पहले जान लें कौन इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे बेस्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >