2026 Bajaj Avenger 220 Street खरीदने से पहले जानें इसके 5 बड़े हाईलाइट्स

2026 Bajaj Avenger 220 Street भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है. 220cc इंजन, बेहतर हाईवे परफॉर्मेंस, लो सीट हाइट और प्रैक्टिकल डिजाइन के साथ यह बाइक बजट में क्रूजर मोटरसाइकिल खरीदने वालों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बनकर सामने आई है.

Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में 2026 Bajaj Avenger 220 Street को 1.30 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है. Avenger 160 के लाइनअप से हटने के बाद अब क्रूजर रेंज में Avenger 220 Cruise के साथ Avenger 220 Street शामिल हो गया है. कंपनी ने नई Avenger 220 Street को उन राइडर्स को ध्यान में रखकर लाया है, जो किफायती कीमत में एक आरामदायक और हाईवे-फ्रेंडली क्रूजर बाइक चाहते हैं. अगर आप इस बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसके ये 5 बड़े हाईलाइट्स जान लेना आपके लिए जरूरी है.

Avenger 160 की जगह अब 220cc इंजन

नई Bajaj Avenger 220 Street के आने के साथ Avenger 160 को बंद कर दिया गया है. बाइक में Pulsar 220F वाला 220cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 19 hp की पावर और 17.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. Avenger 160 के मुकाबले यह इंजन बेहतर हाईवे परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान ज्यादा आरामदायक एक्सपीरियंस देता है.

737mm सीट हाइट के साथ आसान राइडिंग

क्रूजर बाइक खरीदने वाले कई ग्राहकों के लिए सीट हाइट एक जरूरी फैक्टर होती है. Avenger 220 Street में 737mm की लो सीट हाइट दी गई है, जिससे कम हाइट वाले राइडर्स भी इसे आसानी से चला सकते हैं. फॉरवर्ड-सेट फुटपेग्स और रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन बाइक को शहर और हाईवे दोनों जगह आरामदायक बनाते हैं.

Avenger 160 से ज्यादा कीमत, लेकिन ज्यादा वैल्यू

2026 Bajaj Avenger 220 Street की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है. यह बंद हो चुकी Avenger 160 ले मुकाबले करीब 12,000 रुपये महंगी है. हालांकि ज्यादा कीमत के बदले ग्राहकों को बड़ा इंजन, बेहतर टूरिंग क्षमता और ज्यादा दमदार रोड प्रेजेंस मिलती है. खास बात यह है कि Avenger 220 Street और Avenger 220 Cruise दोनों की कीमत लगभग समान रखी गई है.

ज्यादा पावर और टॉर्क का फायदा

Avenger 160 का इंजन 15 hp की पावर और 13.7 Nm का टॉर्क देता था, जबकि नई Avenger 220 Street 19 hp और 17.5 Nm का आउटपुट देती है. इसका फायदा हाईवे पर ओवरटेकिंग के दौरान साफ नजर आता है. साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के दौरान इंजन पर कम दबाव पड़ता है, जिससे राइड ज्यादा स्मूद महसूस होती है.

स्ट्रीट और क्रूज मॉडल में क्या है अंतर?

मैकेनिकली दोनों बाइक्स लगभग एक जैसी हैं, लेकिन डिजाइन और इस्तेमाल के मामले में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. Avenger 220 Street में ब्लैक-आउट थीम, अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं. यह रोजाना इस्तेमाल के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन मानी जाती है. दूसरी तरफ Avenger 220 Cruise में क्रोम फिनिश, स्पोक व्हील्स, ट्यूब-टाइप टायर्स और बड़ा विंडस्क्रीन मिलता है. इसका लुक ज्यादा पारंपरिक क्रूजर मोटरसाइकिल जैसा है.

खरीदने से पहले क्या ध्यान रखें?

अगर आप कम मेंटेनेंस, आसान पंचर रिपेयर और डेली कम्यूट के साथ वीकेंड टूरिंग के लिए बाइक चाहते हैं, तो 2026 Bajaj Avenger 220 Street बेहतर ऑप्शन हो सकती है. वहीं, क्लासिक क्रूजर स्टाइल और ज्यादा प्रीमियम लुक पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Avenger 220 Cruise आकर्षक ऑप्शन साबित हो सकती है. 2026 Bajaj Avenger 220 Street उन राइडर्स के लिए एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आई है, जो बजट में एक आरामदायक, पावरफुल और भरोसेमंद क्रूजर मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: HF Deluxe Flex Fuel vs Petrol: किस बाइक पर पैसे खर्च करना सही रहेगा? जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >