मात्र 3,750 रुपये में पैनासोनिक लाया है बेहतरीन स्‍मार्टफोन

पैनासोनिक कंपनी भारत में अपना एक नया स्‍मार्टफोन पैनासोनिक टी9 लांच करने वाली है. यह स्‍मार्टफोन एंड्रायड के 4.4 किटकैट पर काम करता है. ई-कामर्स वेबसाइट पर इसकी कीमत 3,750 रुपये तय की गयी है. लेकिन अभी तक इसके कीमत की आधिकारिक घोषणा कंपनी के द्वारा नहीं की गयीहै. ई-कामर्स वेबसाइट के द्वारा दिए गये […]

पैनासोनिक कंपनी भारत में अपना एक नया स्‍मार्टफोन पैनासोनिक टी9 लांच करने वाली है. यह स्‍मार्टफोन एंड्रायड के 4.4 किटकैट पर काम करता है. ई-कामर्स वेबसाइट पर इसकी कीमत 3,750 रुपये तय की गयी है. लेकिन अभी तक इसके कीमत की आधिकारिक घोषणा कंपनी के द्वारा नहीं की गयीहै.

ई-कामर्स वेबसाइट के द्वारा दिए गये स्‍पेसिफि‍केसन में बताया गया है कि यह ड्यूअल सिम स्‍मार्टफोन 3.5 इंच के एचवीजीए (320×480) के साथ उपलब्‍ध है. 512 एमबी रैम के साथ यह स्‍मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज ड्यूअल कोर प्रोसेसर के साथ है.

इस स्‍मार्टफोन में 2 मेगापिक्‍सल एलईडी फ्लैश के साथ रीयर कैमरा सपोर्ट है. फ्रंटकै 0.3 मेगापिक्‍सल के साथ है. इसके अलावा पैनासोनिक टी9 4जीबी के इंटरनल स्‍टोरेज के साथ उपलब्‍ध है जिसे 32 जीबी तक बढाये जाने की सुविधा है. पैनासोनिक टी9 के कनेक्‍टीवीटी ऑप्‍सन में 2जी, वाईफाई, ब्‍लूटूथ और माइक्रोयूएसबी मौजूद है. 1300 एमएएच की बैटरी के साथ है. यह काले रंग में उपलब्‍ध है.
इससे पहले अक्‍अूबर के महीने में पैनासोनिक ने भारत में अपना टी40 स्‍मर्टफोन किया था. इसकी कीमत 5,990 रुपये है. कम दामों में ड्यूअल सिम, 4 इंच के आईपीएस डिस्‍प्‍ले, ऑटोफोकस के साथ 5 मेगापिक्‍सल रीयर कैमरा , 8जीबी तक की इंटरनल स्‍टोरेज, 2मेगापिक्‍सल फ्रंटफेसिंग कैमरा और 1500 एमएएच की बैटरी जैसे कई फीचरों के साथ उपलब्‍ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >