Flipkart पर सेल के लिए आ गया Moto360 स्‍मार्टवाच

मोटोरोला की नयी स्‍मार्टवाच मोटो 360 सेल के लिए ऑनलाइन रिटेल शॉप फ्लिपकार्ट पर आ गयी है. मोटोरोला ने अपने इस डिवाइस को ढेर सारे नये स्‍पेसिफिकेसन के साथ उतारा है. डिवाइस के बारे में फिल्‍पकार्ट ने अपने ट्विटर एकाउंट पर जानकारी दी है. यह डिवाइस लेदर और स्‍टेनलेस स्‍टील के साथ बनाया गया है. […]

मोटोरोला की नयी स्‍मार्टवाच मोटो 360 सेल के लिए ऑनलाइन रिटेल शॉप फ्लिपकार्ट पर आ गयी है. मोटोरोला ने अपने इस डिवाइस को ढेर सारे नये स्‍पेसिफिकेसन के साथ उतारा है. डिवाइस के बारे में फिल्‍पकार्ट ने अपने ट्विटर एकाउंट पर जानकारी दी है.

यह डिवाइस लेदर और स्‍टेनलेस स्‍टील के साथ बनाया गया है. यह राउंड रेट्रो वाच के लुक के साथ वाच एनालॉग और डिजिटल फेस के साथ उपलब्‍ध है. स्‍क्रैच रजिस्‍टेंट और वाच कोर्निया ग्‍लास के साथ वाच की स्‍क्रीन 1.56 इंच के साथ है. इसके साथ ही वाटर रजिस्‍टेंस फैसिलीटी के साथ यह वाच फिल्‍पकार्ट पर 17,999 रुपये में उपलब्‍ध है.

मोटो 360 स्‍मार्टवाच पीडोमीटर और हर्टसेंसर की खासियत के साथ है जो सुबह की सैर के समय आपके कदमों को गिनकर आपको और चलने के लिए प्रेरित करता है. इसके साथ ही इसमें लगा हर्टसेंसर आपके दिल का खयाल रख सकता है. मोटोरोला का यह डिवाइस आपको मौसम की जानकारी और ट्रैफिक अलर्ट के बारे में भी बताता है.

इसके अलावा स्‍मार्टवाच का वाइब्रेसन फीचर आपको कोई भी खास काम को भूलने नहीं देगा. एंड्रॉयड वियर ऑपेरेटिंग सिस्‍टम पर काम करने वाला यह डिवाइस आपके एंड्रायड 4.3 ओएस वाले स्‍मार्टफोन से कनेक्‍ट हो सकता है. इसमें 320 एमएएच की बैटरी लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >