एप्‍पल आईफोन 6 की बुकिंग 24 शहरों में कल से होगी शुरू

नयी दिल्ली : भारत में एप्‍पल प्रीमियम स्मार्टफोन आइफोन-6 की बुकिंग 24 शहरों में मंगलवार से शुरू होगी. आइ फोन-6 के अधिकृत वितरक इनग्राम माइक्रो ने आज कहा कि वह सात अक्तूबर से देश में नए आइफोन-6 की बुकिंग शुरु करेगा. आइफोन-6 और इसका महंगा मॉडल आईफोन-6 प्लस सभी खुदरा दुकानों पर 17 अक्तूबर से […]

नयी दिल्ली : भारत में एप्‍पल प्रीमियम स्मार्टफोन आइफोन-6 की बुकिंग 24 शहरों में मंगलवार से शुरू होगी. आइ फोन-6 के अधिकृत वितरक इनग्राम माइक्रो ने आज कहा कि वह सात अक्तूबर से देश में नए आइफोन-6 की बुकिंग शुरु करेगा. आइफोन-6 और इसका महंगा मॉडल आईफोन-6 प्लस सभी खुदरा दुकानों पर 17 अक्तूबर से उपलब्ध होगा.

इनग्राम माइक्रो ने एक बयान में कहा कि आइफोन-6 और आइफोन-6 प्लस 17 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर एक मिनट से देश की प्रमुख खुदरा दुकानों में मिलने लगेंगे. बयान में कहा गया कि ग्राहक सात अक्तूबर से इसकी बुकिंग शुरु कर सकते हैं. आइफोन के अधिकृत वितरकों में रेडिंगटन, राशि पेरिफेरल्स और रिलायंस शामिल हैं.

एप्पल और उसके वितरकों ने अभी तक आईफोन 6 श्रृंखला का आधिकारिक मूल्य घोषित नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >