चीनी बाजार में एप्‍पल से पहले सैमसंग पेश करेगा अपने फोन

सिओल: मसहूर कोरियन स्‍मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने चीन और दक्षिण कोरिया के बजारों में आने वाले सप्‍ताह में अपना नया फोन गैलेक्‍सी नोट-4 पेश करने का फैसला लिया है. सैमसंग ने अपने उत्‍पादों को अमेरिकी कंपनी एप्‍पल के नये आईफोन 6 से प्रभावित होने से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है. सैमसंग ने बताया […]

सिओल: मसहूर कोरियन स्‍मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने चीन और दक्षिण कोरिया के बजारों में आने वाले सप्‍ताह में अपना नया फोन गैलेक्‍सी नोट-4 पेश करने का फैसला लिया है. सैमसंग ने अपने उत्‍पादों को अमेरिकी कंपनी एप्‍पल के नये आईफोन 6 से प्रभावित होने से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है.

सैमसंग ने बताया कि चीन की तीनों मोबाइल सेवाएं और दक्षिण एशिया के सभी मोबाइल परिचालक कंपनियां शुक्रवार से गैलेक्सी नोट-4 की बिक्री शुरु कर देंगी. यह पहला मौका है जब कोरियाई कंपनी अन्य बाजारों से पहले चीन के बाजार में अपना प्रमुख स्मार्टफोन पेश कर रही है.

उल्लेखनीय है कि एपल का आईफोन 6 जल्द ही चीन के बाजार में पहुंचने वाला है, जो कि आईफोन का सबसे बडा बाजार है. हालांकि एप्‍पल इंक ने फोन की बिक्री शुरु होने पर पहले तीन दिन में 1 करोड आईफोन 6 और 6 प्लस बिक्री की योजना बनाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >