Realme 5, Realme 5 Pro लॉन्च, 4 कैमरों वाले स्मार्टफोन की ये खूबियां भी हैं खास

स्मार्टफोन बनानेवाली चीनी कंपनी ओप्पो (Oppo) के सब ब्रांड रियलमी (Realme) ने भारत में दो नये स्मार्टफोन्स रियलमी 5 (Realme 5) और रियलमी 5 प्रो (Realme 5 Pro) लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि रियलमी 5 प्रो दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा यानी 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन है. Realme 5 और […]

स्मार्टफोन बनानेवाली चीनी कंपनी ओप्पो (Oppo) के सब ब्रांड रियलमी (Realme) ने भारत में दो नये स्मार्टफोन्स रियलमी 5 (Realme 5) और रियलमी 5 प्रो (Realme 5 Pro) लॉन्च किया है.

कंपनी का कहना है कि रियलमी 5 प्रो दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा यानी 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन है. Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन्स तीन वेरिएंट्स में पेश किये गए हैं.

Realme 5 Pro के फीचर्स

  • डिस्प्ले – 6.30 इंच
  • रिजॉल्यूशन – 1080
  • ओएस – एंड्रॉयड
  • प्रॉसेसर – क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एआईई
  • फ्रंट कैमरा – 16 मेगापिक्सल
  • रियर कैमरा- (48+8+2+2) मेगापिक्सल
  • रैम – 4 जीबी
  • स्टोरेज – 64 जीबी
  • बैटरी क्षमता – 4035 एमएएच

Realme 5 Pro की कीमत

  • Realme 5 Pro 4GB+64GB – 13,999 रुपये
  • Realme 5 Pro 6GB+64GB – 14,999 रुपये
  • Realme 5 Pro 8GB+128GB – 16,999 रुपये

Realme 5 के फीचर्स

  • डिस्प्ले – 6.50 इंच
  • रिजॉल्यूशन – 720
  • ओएस – एंड्रॉयड
  • प्रोसेसर – क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एआईई
  • फ्रंट कैमरा – 13 मेगापिक्सल
  • रियर कैमरा – 12+8+2+2 मेगापिक्सल
  • रैम – 3 जीबी
  • स्टोरेज – 32 जीबी
  • बैटरी क्षमता – 5000 एमएएच

Realme 5 की कीमत

  • Realme 5 3GB+32GB – 9,999 रुपये
  • Realme 5 4GB+64GB – 10,999 रुपये
  • Realme 5 4GB+128GB – 11,999 रुपये

Realme 5 की बिक्री 27 अगस्त से शुरू होगी, जबकि Realme 5 Pro की बिक्री 4 सितंबर से flipkart और realme.com पर शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >