13 साल पुरानी ये 3.8 करोड़ की Bentley Flying Spur दौड़ सकती है E85 पेट्रोल पर, आखिर कैसे?

E85 पेट्रोल को लेकर जहां अभी ज्यादातर गाड़ियां तैयार नहीं हैं, वहीं एक 13 साल पुरानी Bentley Flying Spur ने सबका ध्यान खींच लिया है. इसकी खास इंजीनियरिंग और फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी इसे अलग बनाती है. यह लग्जरी सेडान अलग-अलग तरह के फ्यूल के साथ भी आसानी से काम कर सकती है.

आजकल E85 पेट्रोल की खूब चर्चा हो रही है. इस फ्यूल में 85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल मिलाया गया है. लेकिन अभी मार्केट में ऐसी कोई सस्ती और नॉर्मल कार नहीं है जो E85 फ्यूल पर चल सके. लेकिन इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि 13 साल पुरानी एक Bentley, जिसकी कीमत कभी करीब 3.8 करोड़ रुपये थी, वह काफी लंबे समय से E85 फ्यूल पर आराम से चल रही है. ये बात सुनकर आपको भी हैरानी हुई न? आइए जानते हैं इस वीडियो में क्या दिखाया गया है.

E85 पेट्रोल पर दौड़ने वाली Bentley Flying Spur

इंस्टाग्राम पर The Mechanix Auto नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक 13 साल पुरानी Bentley Flying Spur दिखाई गई है. वीडियो की शुरुआत में होस्ट बताते हैं कि यह 2013 मॉडल लग्जरी सेडान आज भी E85 पेट्रोल पर चलने की क्षमता रखती है. इसके बाद वह बताते हैं कि यह खास Bentley पूरी सर्विस के लिए उनकी वर्कशॉप में लाई गई है, जहां इसकी अच्छे से जांच और मेंटेनेंस किया जा रहा है.

इस Bentley की दो बातें जो बनाती है इसे खास

वह बताते हैं कि इस 13 साल पुरानी Bentley की दो बातें काफी यूनिक हैं. पहली बात ये कि इसमें करीब 12 लीटर इंजन ऑयल लगता है, जो किसी भी नॉर्मल कार से लगभग 3 गुना ज्यादा है. दूसरी खास बात यह है कि यह कार E85 फ्यूल के लिए भी कम्पैटिबल है. वीडियो में जब इसकी सर्विस मैनुअल दिखाई जाती है, तो उसमें साफ लिखा होता है कि इसमें कैटेलिटिक कन्वर्टर और फ्लेक्सिबल फ्यूल सिस्टम दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने 40 साल पुराने Kinetic स्कूटर को रखा संभालकर, अब खरीदा उसी का नया EV मॉडल

यानी यह कार सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल ही नहीं, बल्कि Bioethanol E85 पर भी आराम से चल सकती है. यह कार एक और खास बात में आगे है. यह बिना किसी दिक्कत के अनलेडेड पेट्रोल और E85 पेट्रोल के किसी भी मिक्सचर पर चल सकती है. आसान शब्दों में कहें तो, हाल ही में लॉन्च हुए E85 पेट्रोल का इस्तेमाल करने वाली यह अभी गिनी-चुनी कारों में से एक है.

Bentley Flying Spur: पावरट्रेन 

वीडियो में जो गाड़ी नजर आ रही है, वह 2013 मॉडल की Bentley Flying Spur है. यह अपने समय की एक बेहद लग्जरी सेडान मानी जाती थी. इसमें 6.0-लीटर का दमदार V12 इंजन मिलता है, जो 616 bhp की पावर और 800 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. इसकी खास बात यह है कि पावर को सभी चारों पहियों तक AWD सिस्टम के जरिए पहुंचाया जाता है.

E85 फ्यूल पर कैसे चलती है ये 13 साल पुरानी लग्जरी कार?

अब कई लोगों को यह जानकर हैरानी हो सकती है कि 13 साल पुरानी एक लग्जरी कार E85 फ्यूल पर कैसे चल सकती है. इसका राज इसके खास फ्लेक्स-फ्यूल सिस्टम में छिपा है. नॉर्मल पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले इसमें खास तरह की फ्यूल लाइन, इंजेक्टर, फ्यूल पंप और इंजन मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाता है, जो एथेनॉल की वजह से होने वाले असर को आसानी से संभाल लेते हैं.

इसके अलावा इसमें सेंसर भी दिए होते हैं जो फ्यूल में एथेनॉल की मात्रा को पहचान लेते हैं और उसी हिसाब से इंजन की सेटिंग्स खुद-ब-खुद एडजस्ट कर देते हैं. इसी वजह से ये गाड़ियां बिना किसी दिक्कत के पेट्रोल, E20, E85 या फिर पेट्रोल-एथेनॉल के किसी भी मिक्स पर आराम से चल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 59 साल पुरानी Ambassador में फिट कर दिया Skoda का इंजन और Mercedes गियरबॉक्स, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >