सावधान! ‘लॉकी रैनसमवेयर’ आपके कम्प्यूटर को कर देगा लॉक, मांगेगा फिरौती

नयी दिल्ली : सरकार ने शनिवार को अलर्ट जारी कर नये कम्प्यूटर वायरस ‘लॉकी रैनसमवेयर ‘ के फैलने की चेतावनी दी जो कंप्यूटर को बंद कर सकता है और उसे फिर से खोलने के बदले फिरौती की मांग कर सकता है. सरकार की मानें तो, लॉकी रैनसमवेयर को फैलाने के मकसद से करीब 23 मिलियन […]

नयी दिल्ली : सरकार ने शनिवार को अलर्ट जारी कर नये कम्प्यूटर वायरस ‘लॉकी रैनसमवेयर ‘ के फैलने की चेतावनी दी जो कंप्यूटर को बंद कर सकता है और उसे फिर से खोलने के बदले फिरौती की मांग कर सकता है. सरकार की मानें तो, लॉकी रैनसमवेयर को फैलाने के मकसद से करीब 23 मिलियन मैसेज भेजे जा चुके हैं.

जारी रहे रैनसमवेयर हमले, तो भारत को हो सकता है 1,17, 400 करोड़ रुपये का नुकसान

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी के अतिरिक्त सचिव अजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘ ‘ सीईआरटी ने लॉकी रैनसमवेयर के फैलने की चेतावनी दी.’ ‘ रैनसमवेयर एक कम्प्यूटर वायरस है और समझा जाता है कि यह वर्तमान में आधा बिटकॉइन मांग रहा है जिसकी वर्तमान दर डेढ लाख रूपये से ज्यादा है.

अब भी टला नहीं है साइबर अटैक का खतरा, ऐसे बच सकते हैं आप

साइबर स्वच्छ केंद्र की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि यह खबर मिली है कि नया स्पैम मेल प्रसारित किया जा रहा है जिसके सब्जेक्ट लाइन में लॉकी रैनसमवेयर के अलग-अलग प्रकार का नाम दिया जा रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले, मई में देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने बेहद शक्तिशाली और दुनिया भर में फिरौती के लिए हमला करने वाले रैनसमवेयर वायरस ‘वानाक्राई’ के खिलाफ इंटरनेट उपभोक्ताओं को अलर्ट किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >