नोरा फतेही को डांस करते देख मम्मी ने गुस्से में क्यों मारी चप्पल? देखिए VIDEO

Nora Fatehi Dance Video : बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. नोरा अक्सर अपनी तसवीरें और डांस वीडियोज शेयर करती रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आई थी. अब एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनकी मम्मी उन्हें चप्पल से मारती नजर आ रही है.

Nora Fatehi Dance Video : बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. नोरा अक्सर अपनी तसवीरें और डांस वीडियोज शेयर करती रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आई थी. अब एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनकी मम्मी उन्हें चप्पल से मारती नजर आ रही है.

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो वैप चैलेंज पूरा कर रही थीं. वीडियो में एक्ट्रेस कमाल का डांस कर रही होती है तभी उनकी किचन में काम कर रही मम्मी देखकर चौंक जाती है. किचन से वो एक्ट्रेस को चप्पल फेंकर मारती है. वीडियो में नोरा की मम्मी कहती है, लोग कोरोना से मर रहे हैं और तुम्हें वैप चैलेंज की पड़ी है, बंद करो इसे.

https://www.instagram.com/p/CE4Kq9OJL4q/

इस वीडियो में नोरा की मम्मी का किरदार भी नोरा ही कर रही है. वहीं इस वीडियो पर फैंस जबरदस्त कमेंट कर रहे है. वहीं, कई सेलेब्स भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है. इससे पहले नोरा इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आई थी. शो के दौरान एक्ट्रेस ने सबके साथ मिलकर खूब कमाल किया था.

https://www.instagram.com/p/CBGSr_BJv3g/

वहीं, नोरा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो में वो ‘ताकी-ताकी’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखी थी. वायरल वीडियो में नोरा के साथ कोरियोग्राफर रजित देव भी थे. इस वीडियो में एक्ट्रेस नोरा ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है.

Also Read: VIDEO : अब ये किसे बोल रही भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा- ‘मैं तेरे झांसे में ना आऊंगी’

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले नोरा फतेही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में सुनील ग्रोवर के अपॉजिट नजर आई थीं. बता दें कि नोरा फतेही ने बॉलीवुड में ‘साकी-साकी’, ‘एक तो कम जिंदगानी’, ‘दिलबर’ और ‘कमरिया’ से भी खूब धूम मचाई है. फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस’ से भी पहचान बनाई थी.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >