सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

किसनपुर. एनएच 57 पर झाझा गांव के समीप रविवार को 32 वर्षीय युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. मिली जानकारी अनुसार बौंगा निवासी देव नारायण साह साइकिल से अपने घर लौट रहा था. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया. युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो […]

किसनपुर. एनएच 57 पर झाझा गांव के समीप रविवार को 32 वर्षीय युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. मिली जानकारी अनुसार बौंगा निवासी देव नारायण साह साइकिल से अपने घर लौट रहा था. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया. युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया . थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >