भारत के मूल निवासी आज भी हैं शोषित

फोटो-01कैप्सन- चिंतन शिविर का उद्घाटन करते चंद्रशेखरप्रतिनिधि,सुपौलअखिल भारतीय पिछड़ा शोषित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने महाराष्ट्र के यवतमाल में 23 मई को आयोजित चिंतन शिविर में भाग लेने के बाद कहा है कि चिंतन शिविर में ओबीसी एवं एससी/एसटी के हालात में परिवर्तन पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में देश […]

फोटो-01कैप्सन- चिंतन शिविर का उद्घाटन करते चंद्रशेखरप्रतिनिधि,सुपौलअखिल भारतीय पिछड़ा शोषित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने महाराष्ट्र के यवतमाल में 23 मई को आयोजित चिंतन शिविर में भाग लेने के बाद कहा है कि चिंतन शिविर में ओबीसी एवं एससी/एसटी के हालात में परिवर्तन पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में देश भर से आये संघ के सदस्यों की आम राय थी कि देश में मुठ्ठी भर लोग अपनी सत्ता लोलुपता और समृद्धि के लिए भारत के मूल निवासियों का शोषण करते रहे हैं. श्री यादव ने कहा है कि पिछड़ों की उन्नति से ही देश में वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना हो सकती है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरबों रुपये विदेशों को बतौर सहायता दे रहे हैं. जबकि बिहार के गरीब पाई-पाई के लिए मोहताज हैं. उन्हें गरीबों की चिंता नहीं, बल्कि पूंजीपतियों को संतुष्ट करना उनका मकसद रह गया है. गौरतलब है कि श्री यादव पहले बिहारी हैं, जो शोषित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुने गये हैं. चिंतन शिविर का उद्घाटन भी चंद्रशेखर द्वारा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >