वोट का बहिष्कार करेंगे बनकट के मतदाता

गांव के ही विद्यालय में मतदान केंद्र बनाने की मांग 20जीडब्ल्यूपीएच20- आक्रोश व्यक्त करते बनकट के ग्रामीण कांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के बनकट गांव के मतदाताओं ने 25 नवंबर को झारखंड विधानसभा के लिए होनेवाले वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में प्राथमिक विद्यालय है. इसके बावजूद […]

गांव के ही विद्यालय में मतदान केंद्र बनाने की मांग 20जीडब्ल्यूपीएच20- आक्रोश व्यक्त करते बनकट के ग्रामीण कांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के बनकट गांव के मतदाताओं ने 25 नवंबर को झारखंड विधानसभा के लिए होनेवाले वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में प्राथमिक विद्यालय है. इसके बावजूद वहां मतदान केंद्र नहीं बना कर उनक ा मतदान केंद्र गाड़ाखुर्द के बूथ नंबर 14 पर कर दिया गया है. यह मतदान केंद्र उनके गांव से तीन किलोमीटर दूर पड़ता है. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब वे लोग वोट डालने गाड़ाखुर्द जाते हैं, तो उनका वोट पहले ही डाल दिया जाता है. इसके कारण उन्हें बिना वोट दिये लौटना पड़ता है. उन्होंने कहा कि उनके गांव के 851 लोगों का मतदाता सूची में नाम है. यदि उनका मतदान केंद्र गांव के ही स्कूल में नहीं बनाया गया, तो वे वोट का बहिष्कार करेंगे. उन्होंने इस संबंध में बीडीओ को आवेदन दिया था. जांच भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद मतदान केंद्र नहीं बदला गया. इस संबंध में बीडीओ से प्रतिक्रिया लिये जाने पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आवेदन को अग्रसारित कर चुनाव आयोग को भेज दिये हैं. लेकिन अभी तक वहां से कोई निर्देश नहीं आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >