सेवा कुटीर में लोगों ने की तोड़फोड़ व हंगामा भी
बोधगया. सुजाता बाइपास रोड स्थित सेवा कुटीर परिसर (भिखारियों के लिए बनाये गये आश्रम) में गुरुवार की शाम आसपास के गांववालों ने जम कर बवाल काटा और पथराव करते हुए तोड़फोड़ की. लोगों का कहना था कि सेवा कुटीर में जबरन भिखारियों को पकड़ कर रखा जा रहा है.... इसमें उनकी मर्जी के खिलाफ रख […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 11, 2015 7:46 AM
बोधगया. सुजाता बाइपास रोड स्थित सेवा कुटीर परिसर (भिखारियों के लिए बनाये गये आश्रम) में गुरुवार की शाम आसपास के गांववालों ने जम कर बवाल काटा और पथराव करते हुए तोड़फोड़ की. लोगों का कहना था कि सेवा कुटीर में जबरन भिखारियों को पकड़ कर रखा जा रहा है.
...
इसमें उनकी मर्जी के खिलाफ रख कर इलाज भी कराया जा रहा है. यह भी कि यहां बाहरी लोगों को भी रखा जा रहा है. लोगों के बवाल करने की सूचना पर बोधगया के इंस्पेक्टर नरेश कुमार सेवा कुटीर पहुंचे व लोगों को शांत कराया.
इंस्पेक्टर ने बताया कि गांववालों के आरोप की जांच की जायेगी. उन्होंने बताया कि इसमें पच्छटी, सोनू बिगहा व बगहा के लोग शामिल थे. उन्होंने बताया कि सेवा कुटीर परिसर में तोड़फोड़ व पथराव करनेवाले 10 लोगों को नामजद व करीब एक सौ से ज्यादा अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
ये भी पढ़ें...
January 12, 2026 6:25 PM
January 12, 2026 6:03 PM
January 12, 2026 5:47 PM
January 12, 2026 5:41 PM
January 11, 2026 10:41 PM
January 11, 2026 10:39 PM
January 11, 2026 10:16 PM
January 10, 2026 11:04 PM
January 10, 2026 11:02 PM
January 10, 2026 10:59 PM
