नालंदा में कुत्तों के बीच तेजी से फैल रहा खैरा रोग, इलाज के अभाव में मौत भी हो जा रही

Nalanda News : पशु चिकित्सक डॉ. अंजनी कुमार के अनुसार ग्रामीण जिस बीमारी को खैरा रोग कह रहे हैं, वह वास्तव में मैन्ज नामक त्वचा रोग है.

बिहारशरीफ से कंचन कुमार की रिपोर्ट

Nalanda News : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के बीच खैरा रोग तेजी से फैल रहा है. इस बीमारी की चपेट में आने वाले कुत्तों के शरीर से बाल झड़ रहे हैं तथा उनकी त्वचा पर घाव और पपड़ी बनने की शिकायतें सामने आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण संक्रमित कुत्तों की दो से तीन माह के भीतर मौत भी हो रही है.

ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

बीमार कुत्तों की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोग संक्रमित कुत्तों को अपने घरों और बच्चों से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं. कई गांवों के लोगों ने बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है.

पशु चिकित्सकों ने बताया मैन्ज रोग

पशु चिकित्सक डॉ. अंजनी कुमार के अनुसार ग्रामीण जिस बीमारी को खैरा रोग कह रहे हैं, वह वास्तव में मैन्ज नामक त्वचा रोग है. यह माइट्स नामक सूक्ष्म परजीवियों के कारण होता है और संक्रमित कुत्तों में तेजी से फैल सकता है.

संक्रमित कुत्तों में गंभीर लक्षण

रोगग्रस्त कुत्तों के शरीर में गोलाकार स्थानों से बाल झड़ना, तेज खुजली होना और त्वचा का लाल पड़ जाना प्रमुख लक्षण हैं. कई मामलों में घाव, खुरंड और दुर्गंधयुक्त संक्रमण भी पाया गया है.

सामूहिक उपचार की मांग

गिरियक प्रखंड के दुर्गापुर तथा बिहारशरीफ सहित कई इलाकों के लोगों ने जिला प्रशासन से बीमार कुत्तों के सामूहिक उपचार की व्यवस्था करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बीमारी का फैलाव और बढ़ सकता है.

इंसानों में भी संक्रमण की आशंका

विशेषज्ञों के अनुसार मैन्ज रोग के कुछ प्रकार इंसानों में भी फैल सकते हैं. संक्रमित कुत्तों के संपर्क में आने पर त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती है. बच्चों तथा कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

साफ-सफाई और उपचार है बचाव का उपाय

पशु चिकित्सकों के अनुसार नियमित रूप से मेडिकेटेड शैम्पू से स्नान, आवश्यक दवाओं का उपयोग तथा पौष्टिक आहार इस रोग के उपचार में सहायक हैं. संक्रमित कुत्तों को साफ और सूखी जगह पर रखना तथा पर्याप्त धूप दिलाना भी जरूरी है. विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर उपचार और स्वच्छता के माध्यम से बीमारी के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है.

Also Read: बिहारशरीफ में बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 उपभोक्ता, प्राथमिकी दर्ज; विभाग ने लगाया 1.30 लाख का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >