नहाय खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू

Updated:
विज्ञापन
नहाय खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू

खरना आज भागलपुर : नहाय-खाय के साथ रविवार को लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुरू हो गया. प्रात: से ही शहर के विभिन्न गंगा तटों पर व्रतियों ने गंगा स्नान किया. खरना व्रत सोमवार को है. चैती छठ में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ नहीं दिखी, जितनी कार्तिक माह के छठ में उमड़ती है. गंगा […]

विज्ञापन

खरना आज

भागलपुर : नहाय-खाय के साथ रविवार को लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुरू हो गया. प्रात: से ही शहर के विभिन्न गंगा तटों पर व्रतियों ने गंगा स्नान किया. खरना व्रत सोमवार को है. चैती छठ में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ नहीं दिखी, जितनी कार्तिक माह के छठ में उमड़ती है. गंगा स्नान करने के लिए शहर व जिले के अलावा आसपास के जिले के श्रद्धालु प्रात:काल गंगा स्नान से निवृत्त हो चुके थे. सभी व्रतियों ने बिना प्याज-लहसुन के कद्दू-भात को सात्विक ढंग से तैयार कर ग्रहण किया और पास-पड़ोस के लोगों को प्रसाद के रूप में वितरण किया.
बाजार में भी छठ व्रतियों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की. रविवार को सभी व्रतियों ने प्रसाद तैयार के लिए गेहूं धोकर धूप में सुखाया और उखली में खुद ही कूटा-पीसा भी. सोमवार को खरना को लेकर व्रती उपवास रखेगी और शाम को खीर-पूड़ी व फल का भोग भगवान सूर्य को लगायेगी. इसके बाद व्रती भोजन ग्रहण करेगी और प्रसाद का वितरण करेगी. मंगलवार को भगवान सूर्य को सायं कालीन अर्घ्य अर्पित किया जायेगा. इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देगी. दूसरे दिन बुधवार को उजाला होने से पहले व्रती व श्रद्धालु गंगा तट, पोखर-तालाब के पास पहुंच जायेंगे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे. इसके बाद छठ पर्व का समापन हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन