World News : जानें किन नदियों के किनारे बसे हैं दुनिया के ये शहर, उनमें से कुछ के नाम तो नदियों से ही लिये गये हैं

दुनिया के अनेक शहर जो व्यापार और वाणिज्य के केंद्र हैं, वे नदी किनारे ही विकसित हुए हैं. ऐसे शहर दुनियाभर में हैं. जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में...

World News : किसी भी सभ्यता के विकास में नदियों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है. इतिहास साक्षी है कि दुनिया की जितनी भी सभ्यताएं विकसित हुई हैं, वे नदी किनारे ही विकसित हुई हैं. जल का प्रमुख स्रोत होने के कारण ही नदियों को जीवनदायिनी माना गया है. दुनिया के कई प्रमुख शहर नदी किनारे बसे हैं और संस्कृति, वाणिज्य और नवाचार के केंद्र हैं. नदियों ने उनके विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. चाहे वह दक्षिण एशिया की सिंधु नदी रही हो या मिस्र की नील नदी, मेसोपोटामिया की टिगरिस और यूफ्रेट्स नदियां, सब इस बात के उदाहरण हैं कि कैसे नदियों ने मानव सभ्यता को आधार प्रदान किया है. दुनिया के कई महत्वपूर्ण शहर नदी किनारे स्थित हैं. नदियों ने यहां के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. जानते हैं नदी किनारे बसे दुनिया के कुछ प्रमुख शहरों के बारे में.

  • एडीलेड, ऑस्ट्रेलिया : यह शहर टोरेंस नदी के तट पर स्थित है.
  • एम्सटर्डम, नीदरलैंड : यह अम्सेल नदी के किनारे बसा है.
  • एलेक्जेंड्रिया, मिस्र : यह शहर नील नदी के किनारे पर है.
  • अंकारा, तुर्किये : यह किजिलिर्मक नदी के तट पर स्थित है.
  • बैंकॉक, थाईलैंड : अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यह शहर चाओ फराया नदी तट पर स्थित है.
  • बसरा, ईराक : यह यूफ्रेट्स और टिगरिस नदी पर बसा है.
  • बगदाद, इराक : इराक की राजधानी बगदाद टिगरिस नदी के किनारे है.
  • बर्लिन, जर्मनी : यह स्प्री नदी के किनारे है.
  • बॉन, जर्मनी : यह राइन नदी किनारे बसा है.ट
  • बुडापेस्ट, हंगरी : यह शहर डेन्यूब नदी तट पर बसा है.
  • ब्यूनस ऑयर्स, अर्जेंटीना : यह लापलाता नदी किनारे है.
  • काहिरा, मिस्र : यह शहर नील नदी के तट पर है.
  • चुंग किंग, चीन : चीन का यह शहर यांग-त्से-कियांग नदी किनारे है.
  • कोलोग्ने, जर्मनी : जर्मनी का यह शहर भी राइन नदी तट पर बसा है.
  • वारसॉ, पोलैंड : पोलैंड की राजधानी वारसॉ विस्तुला नदी पर स्थित है.
  • डबलिन, आयरलैंड : यह शहर लिफे नदी पर बसा है.
  • हैंबर्ग, जर्मनी : एल्बे किनारे बसा है यह शहर.
  • काबुल, अफगानिस्तान : काबुल नदी किनारे बसा है यह शहर.
  • कराची, पाकिस्तान : यह पाकिस्तानी शहर सिंधु नदी किनारे बसा है.
  • खार्तूम, सूडान : यह अफ्रीकी शहर ब्लू और व्हाइट नील नदी के संगम पर है.
  • लाहौर, पाकिस्तान : हमारे पड़ोसी देश का यह शहर रावी नदी के तट पर है.
  • लेनिनग्राद, रूस : रूस का यह प्रमुख शहर नेवा नदी पर स्थित है.
  • लिस्बन, पुर्तगाल : यह पुर्तगाली शहर टैगस नदी पर बसा है.
  • लीवरपुल, इंग्लैंड : यह शहर मैस्सी नदी पर स्थित है.
  • लंदन, इंग्लैंड : टेम्स नदी किनारे है इंग्लैंड का यह शहर.
  • मॉस्को, रूस : मोस्कवा नदी के तट पर बसा है यह शहर.
  • मॉन्ट्रियल, कनाडा : सेंट लॉरेंस तट पर बसा है कनाडा का यह शहर.
  • न्यू ऑरलियंस, अमेरिका : मिसिसिपी नदी किनारे है अमेरिका का यह शहर.
  • न्यूयॉर्क, अमेरिका : दुनिया का यह प्रमुख शहर हडसन नदी किनारे है.
  • ओटावा, कनाडा : ओटावा नदी तट पर बसा है यह शहर.
  • पेरिस, फ्रांस : दुनिया की फैशन राजधानी के नाम से जाने जाने वाला पेरिस सीन नदी किनारे है.
  • फिलाडेल्फिया, अमेरिका : यह अमेरिकी शहर डेलावारे नदी पर बसा है.
  • पर्थ, ऑस्ट्रेलिया : यह स्वान नदी के किनारे है.
  • पराग्वे, चेक गणराज्य : यह शहर वल्तावा नदी पर है.
  • रोम, इटली : यह शहर टाइबर नदी किनारे है.
  • स्टालिनग्राद, रूस : रूस का यह प्रसिद्ध शहर वोल्गा नदी पर बसा है.
  • शंघाई, चीन : चीन का यह प्रमुख शहर यांग-त्से-कियांग के तट पर बसा है.
  • सिडनी, ऑस्ट्रेलिया : डार्लिंग नदी किनारे है यह शहर.
  • सेंट लुइस, अमेरिका : यह शहर भी मिसिसिपी नदी किनारे है.
  • टोक्यो, जापान : अरकावा नदी पर स्थित है यह शहर.
  • वियना, ऑस्ट्रिया : डेन्यूब नदी पर बसा है यह शहर.
  • वाशिंगटन डीसी, अमेरिका : पोटोमैक नदी किनारे बसा है यह अमेरिकी शहर.
  • यंगून, म्यांमार : भारत का यह पड़ोसी शहर इरावडी नदी के तट पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >