अमेरिका से इजराइल पहुंचे आधुनिक हथियार, और भीषण होगी लड़ाई! गाजा पट्टी में छाया अंधेरा

Israel Palestine Conflict: इजराइल पर आतंकवादियों के हमले के बाद से ही अमेरिका इजराइल के समर्थन में खड़ा है. अमेरिका ने इजराइल की लड़ाई में उसे हर तरह की सहायता देने का वादा किया था. अमेरिका ने कहा था कि वो सीधे तौर पर युद्ध में शामिल नहीं होगा, लेकिन इजराइल की हर जरूरत को पूरा करेगा.

Israel Palestine Conflict: इजराइल पर हमास के हमले के बाद इजराइल लगातार गाजा पट्टी पर आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर रहा है. इजराइल तीन मोर्चे पर आतंकियों से लोहा ले रहा है. इधर, इजराइल को हर मदद देने के अपने दावे को सही साबित करते हुए अमेरिका ने इजराइल की मदद के लिए हथियारों की पहली खेप इजराइल भेजी है. अमेरिका के आधुनिक हथियार और सैन्य उपकरण इजराइल पहुंच चुके हैं. इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. इजराइल के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक वीडियो और तस्वीरों में साफ हो रहा है कि एक मालवाहक विमान के जरिये अमेरिका से हथियारों का जखीरा इजराइल पहुंचा है.

हर संभव मदद का अमेरिका ने किया था वादा
इजराइल पर आतंकवादियों के हमले के बाद से ही अमेरिका इजराइल के समर्थन में खड़ा है. अमेरिका ने इजराइल की लड़ाई में उसे हर तरह की सहायता देने का वादा किया था. अमेरिका ने कहा था कि वो सीधे तौर पर युद्ध में शामिल नहीं होगा, लेकिन इजराइल की हर जरूरत को पूरा करेगा. इसी कड़ी में अमेरिकी ने इजराइल की युद्ध में मदद के लिए हथियारों की खेप इजराइल पहुंचाई है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के उत्पादन और खरीद निदेशालय, अमेरिकी खरीद मिशन, और इजराइल के रक्षा मंत्रालय के तहत अंतरराष्ट्रीय परिवहन इकाई ने इस अभियान में मालवाहक विमान से उपकरण लाने पर नजर रखी जिससे अमेरिका से हथियारों की सीधी आपूर्ति हो सकी.

हमास के बंधकों में कई अमेरिकी
इससे पहले अमेरिका ने मंगलवार को कहा था कि उसने इजराइल के लिए अत्यंत जरूरी सैन्य उपकरणों की आपूर्ति शुरू कर दी है और पेंटागन इस बात का जायजा ले रहा है कि इजराइल की मदद के लिए तत्काल क्या किया जा सकता है. रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि विमान हथियारों की आपूर्ति के लिए उड़ान भर चुके हैं, हालांकि उनका ब्योरा नहीं दिया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की थी कि इजराइल में मारे गये अमेरिकी नागरिकों की संख्या 14 हो गयी है. बाइडन ने मंगलवार को इस बात की भी पुष्टि की कि हमास ने जिन लोगों को बंधक बना रखा है, उनमें अमेरिकी भी हैं.

गाजा पर जारी है इजराइल का स्ट्राइक
इधर, शनिवार की घटना के बाद इजराइल लगातार गाजा पर हमला कर रहा है. बड़ी-बड़ी इमारतें इजराइली स्ट्राइक में तबाह हो गई है. पूरा गाजा पट्टी खंडहर बनता जा रहा है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि जंग की शुरुआत हमास ने की है और खत्म इजराइल करेगा. उन्होंने आतंकियों को कड़ी संदेश देते हुए कहा था कि इस बार इजराइल आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है. वहीं, इजराइल को अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, भारत समेत कई और देशों का पूरा समर्थन मिल रहा है.

Also Read: Gaza Attack: इजराइल के साथ लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हमास, कहा- हमले में ईरान और हिजबुल्ला की भूमिका नहीं

अंधेरे में डूबा गाजा, बिजली आपूर्ति ठप
इधर, पूरा गाजा पट्टी अंधेरे में डूब गया है. गाजा का एकमात्र पावर प्लांट ईंधन की कमी के कारण बंद हो गया है. इस कारण गाजा में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है. गाजा बिजली प्राधिकरण ने कहा है कि इजराइल की तरह से आपूर्ति ठप करने के बाद उसके इकलौते बिजली संयंत्र में ईंधन समाप्त हो गया है,जिससे गाजा में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है. गौरतलब है कि इजराइल ने गाजा में बिजली, पानी समेत  कई और चीजों की आपूर्ति बंद कर दी है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >