Watch Video : ईरान में एंकर पढ़ रही थी न्यूज, गिर गया मिसाइल, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Watch Video : इजराइली सेना ने कहा कि टीवी स्टेशन की बिल्डिंग का उपयोग ईरानी सशस्त्र बलों द्वारा नागरिक गतिविधि की आड़ में किया जा रहा था. इजराइल ने ईरान के सरकारी टीवी मुख्यालय को टारगेट किया जिसका वीडियो सामने आया है.

Watch Video : सोमवार को इजराइल ने एक बड़ा हवाई हमला कर ईरान के सरकारी टीवी मुख्यालय को निशाना बनाया. यह हमला उस वक्त हुआ जब चैनल पर सीधा प्रसारण चल रहा था. हमले से स्टूडियो में अचानक अंधेरा छा गया, मलबा चारों तरफ उड़ने लगा और इमारत में आग लग गई. यह हमला ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के चौथे दिन हुआ, जिससे पूरे मध्य पूर्व में बड़े युद्ध की आशंका और बढ़ गई है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, हमले के दौरान लाइव प्रसारण अचानक बंद हो गया. एक महिला रिपोर्टर ने बताया कि स्टूडियो में धूल भर गई थी और एक तेज धमाका हुआ. इसके तुरंत बाद चैनल पर रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रम चलने लगे. घटना का वीडियो भी सामने आया है. देखें वीडियो.

प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला : आमिर सईद इरावानी

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावानी ने ईरानी टीवी स्टूडियो पर हमले को “प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला” बताया और इजरायल पर “सच का सबसे बड़ा दुश्मन” होने का आरोप लगाया है. इरावानी के अनुसार, इजरायल के हमले की शुरुआत से अब तक ईरान में 220 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 20 बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इजराइल के खिलाफ ईरान के जवाबी हमलों में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और लगभग 600 घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें : Iran-Israel War : अब मचेगी तबाही! डोनाल्ड ट्रंप ने पूरा तेहरान खाली करने को कहा, इजराइल का हवाई क्षेत्र पर कंट्रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >