भारत के लिए वाशिंगटन सीनेट में स्पेशल बैठक, तैत्तिरीय उपनिषद का मंत्रोच्चार, फिर 26 जनवरी को लेकर बड़ा ऐलान

India US Relation: भारत, उसके नागरिकों को सम्मान देते हुए अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट ने भारतीय गणतंत्र दिवस के लिए विशेष बैठक बुलाई. इसमें उन्होंने 26 जनवरी के लिए प्रोक्लेमेशन जारी किया. इसके साथ ही साउथ डाकोटा और अलास्का राज्यों ने भी भारत के गणतंत्र को आधिकारिक मान्यता दी.

India US Relation: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक खास पहल की गई. वॉशिंगटन स्टेट सीनेट ने एक विशेष बैठक बुलाकर प्रस्ताव संख्या 8674 पास किया, जिसमें 26 जनवरी 2026 को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में सम्मान दिया गया. यह प्रस्ताव भारतीय मूल की स्टेट सीनेटर मनका धिंगरा ने पेश किया था. सदन में भारतीय मूल की ही एक और सीनेटर, वंदना स्लैटर ने भी इसका समर्थन किया. कई अन्य सीनेटरों ने भी भारत और अमेरिका की दोस्ती की सराहना की. उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए उसकी भूमिका की तारीफ की.

सीनेट की कार्यवाही की शुरुआत तैत्तिरीय उपनिषद के मंत्रों के पाठ से हुई. इसके बाद ओलंपिया स्थित वॉशिंगटन स्टेट कैपिटल में सिएटल के भारतीय महावाणिज्य दूत की ओर से एक विशेष लंच कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों (रिप्रेजेंटेटिव्स) ने भाषण दिए. इस दौरान भारतीय कलाकार अन्वेशा दास ने ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया.

अन्य राज्यों ने भी की आधिकारिक घोषणा

साउथ डकोटा के गवर्नर लैरी रोडेन ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे. उन्होंने 26 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से ‘भारत का गणतंत्र दिवस’ घोषित किया. सिएटल स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास को भेजे गए एक वीडियो संदेश में गवर्नर रोडेन ने बताया कि पिछले साल उनकी भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता से दो मुलाकातें हुईं, जो उन्हें काफी सकारात्मक और उत्साहजनक लगीं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध आगे भी मजबूत होते रहेंगे.

अमेरिका के वॉशिंगटन और अलास्का राज्यों के गवर्नरों ने भी 26 जनवरी 2026 को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मान्यता दी. वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने लोगों से भारतीय और भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों को सम्मान देने और भारत के साथ दोस्ती को याद करने की अपील की. अलास्का के गवर्नर माइक डनलीवी ने भी राज्य के लोगों से भारतीय समुदाय के योगदान को सराहने और भारत के साथ संबंधों को मजबूत मानने का आग्रह किया.

विदेश मंत्री ने दी बधाई; क्वॉड पर काम करने को लेकर जताई उत्सुकता

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक बयान में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से मजबूत संबंध हैं. दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, अहम खनिजों और नई तकनीकों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि क्वाड जैसे मंचों के जरिए दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर सहयोग हो रहा है और इस साझेदारी से दोनों देशों के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र को भी फायदा पहुंचा है. विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दोनों देश साझा लक्ष्यों पर मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे.

ये भी पढ़ें:- ‘रंगा सियार है पाकिस्तान’, भारत पर लगाए आरोप, तो यूएन में आतंक, मुनीर, सिंदूर, सिंधु… चुन-चुन कर पड़ी लताड़

ये भी पढ़ें:- हिंदुओं पर हमला करो, उन्हें मारो… बांग्लादेश में चुनाव जीतने का गंदा खेल, यूनुस राज की खुली पोल, रिपोर्ट का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >