Putin Xi Jinping Meeting: दुनिया आ रही लाल सलाम के नीचे ? जानें दो ताकतवर कम्यूनिस्ट देश क्या कह रहे

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शांघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की आठ देशों की बैठक से इतर उज्बेकिस्तान में मुलाकात की. जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.

रूस-यूक्रेन युद्ध के 200 दिन से अधिक समय गुजर जाने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping ) के बीच उज्बेकिस्तान में मुलाकात हुई. दोनों शक्तिशाली देशों के बीच हुई बैठक पर दुनियाभर की नजर है.

रूस-चीन से आपसी संबंध मजबूत बनाने पर दिया जोर

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शांघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की आठ देशों की बैठक से इतर उज्बेकिस्तान में मुलाकात की. जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन के धीरे-धीरे मजबूत होने की पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं की मुलाकात बेहद खास है.

Also Read: क्या फिर बढ़ेगी तेल और गैस की कीमत, व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी डाली ऐसी चेतावनी

अमेरिका के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर किया गया एससीओ का गठन

शांघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) का गठन अमेरिका के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर किया गया है जिसमें भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया में पूर्व सोवियत संघ के चार देश शामिल हैं. एससीओ की बैठक में यूक्रेन पर रूस के हमले के अलावा उज्बेकिस्तान के पड़ोसियों आर्मेनिया और आजरबैजान के बीच तनाव और तकनीक, सुरक्षा तथा सीमा के मुद्दों को लेकर चीन के साथ अमेरिका, यूरोप, जापान और भारत के संबंधों में आए तनाव पर भी चर्चा हुई.

शी ने की अमेरिका की बड़ी आलोचना

शी जिनपिंग के साथ अपनी बैठक से पहले व्लादिमीर पुतिन ने कड़े शब्दों में अमेरिका की आलोचना करते हुए यूक्रेन मुद्दे को अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा अपना वैश्विक दबदबा बनाए रखने का खराब प्रयास बताया. रूस के राष्ट्रपति ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में कहा, एकध्रुवीय विश्व बनाने के प्रयास ने हाल ही में बड़ा भद्दा रूप ले लिया है. दुनिया के ज्यादातर देशों को यह बिलकुल स्वीकार्य नहीं है.

कोरोना संकट के बाद शी जिनपिंग की पहली विदेश यात्रा

शी ने कहा- चीन, जिम्मेदार वैश्विक शक्ति का उदाहरण पेश करने और तेजी से बदलती दुनिया को समावेशी तथा सकारात्मक विकास की ओर ले जाने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने को तैयार है. प्राचीन शहर समरकंद में एससीओ का सम्मेलन करीब ढाई साल पहले शुरू हुए कोरोना संकट के बाद राष्ट्रपति शी की पहली विदेश यात्रा है. इससे स्पष्ट है कि चीन स्वयं को क्षेत्रीय शक्ति के रूप में पेश करना चाहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >