VIDEO: हवा में ही जलने लगा विमान, पायलट को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कैसे हुआ हादसा

उड़ान के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान के बाएं पंख में आग लग गई, जिसके बाद पायलट ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. वहीं, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

एटलस एयर के एक बोइंग कार्गो विमान (Boeing Cargo Planes) के उड़ान भरने के साथ ही इंजन में खराबी आ गई. इसके बाद विमान में आग लग गई. खराबी आने के बाद  विमान को अमेरिका के मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, विमान में कितनी यात्री थे और कितने चालक दल के सदस्य थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

विमान के बाएं पंख में लगी आग
वहीं, घटना के बाद एटलस एयर की ओर से भी एक बयान जारी कर कहा गया कि चालक दल ने उड़ान के दौरान सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और सुरक्षित रूप से एमआईए लौट आए. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उड़ान के दौरान विमान के लेफ्ट विंग से आग की लपटें निकल रही है. हालांकि वीडियो की सत्यता को लेकर कोई दावा नहीं किया गया है.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
एटलस एयर ने घटना को लेकर कहा है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. सोशल मीडिया एक्स पर असत्यापित वीडियो में दिख रहा है कि उड़ान के दौरान विमान के बाएं पंख में आग लगी है. धुएं के साथ लपटें निकलती दिख रही हैं. हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है. 

Also Read: कोई भी घुस के मार देता है! ईरान के एयरस्ट्राइक के बहाने पाक का भारत पर निशाना, जानें क्या बोले बिलाबल भुट्टो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >