Viral Video: पुलिस ने सीने में मारी गोली, महिला को बचाया, देखें मौत का वीडियो

Viral Video: गोली चलाने वाले अफसर को प्रशासन ने पेड लीव पर भेज दिया है.

Viral Video: कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो शहर में 39 वर्षीय जोआन्ना लोपेज ने एक महिला को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात बिगड़ते देख लोपेज़ को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बार-बार चेतावनी के बावजूद सरेंडर नहीं किया. गोली चलाने वाले अफसर को प्रशासन ने पेड लीव पर भेज दिया है, जो अमेरिकी कानून के तहत सामान्य प्रक्रिया है. घटना की जांच स्वतंत्र एजेंसी कर रही है. बंधक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया और उसे मामूली चोटें आईं. मामला समुदाय में तनाव का कारण बन रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स पर @उमा शंकर सिंह नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. प्रभात खबर इस वीडियो का पुष्टि नहीं करता है

देखें Viral Video 

इसे भी पढ़ें: दुबई की वो राजकुमारी? जिन्हें घोड़े से प्यार, पति को इंस्टाग्राम पर दिया तलाक, फोटो देख कहेंगे माशा अल्लाह 

इसे भी पढ़ें: 9 साल पहले RCB को फाइनल में चटाई थी धूल, अब वही बनाएगा IPL 2025 का चैंपियन, कौन है वह प्लेयर? 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >