Viral Video: सच्ची है प्यासे कौवे की कहानी… वायरल हो रहा पानी में कंकड़ डालते कौवे का वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्यासे कौवे का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो प्यासा कौवा पुरानी जुगाड़ लगाकर पानी पीने में सफल हो जाता है. आप भी देखिए कौवे की समझदारी

Viral Video: बचपन में हम सभी ने कभी न कभी प्यासे कौवे की कहानी जरूर सुनी होगी. लेकिन, क्या सच में ऐसा कोई वीडियो देखा है जो इस कहानी को सच प्रूव करता हो. आज हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं जो इस कहानी की सच्चाई बयां कर रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कैसे कौवा दिमाग लगाकर पानी पीने में कामयाब होता है. वीडियो में दिख रहा है कि प्यासा कौवा बर्तन में कंकड़ डालकर पानी पी रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि एक कौआ कांच के सुराही जैसे बर्तन में अपनी चोंच डालकर पानी पीने की कोशिश कर रहा है. लेकिन पानी उसकी चोंच की पहुंच से दूर है. ऐसे में कौवा जुगाड़ भिड़ाकर वहीं आसपास बिखरे पत्थरों के टुकड़े जमा करने लगता है. वो एक-एक कंकड़ को अपनी चोंच से उठाकर कांच के बर्तन में डालने लगता है, इससे पानी ऊपर आने लगता है. आखिरकार कौवा पानी पीने में सफल हो जाता है. यह पूरा वीडियो वैसा ही है जैसा हमने बचपन में प्यासे कौवे की कहानी सुनी है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्यासे कौवे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.वीडियो को अब तक करीब ढाई लाख लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने कमेंट किया ‘पक्षी काफी समझदार हो गए है.’एक यूजर ने यह भी लिख दिया ‘सम्पूर्ण प्राणी जगत में कौओं से अधिक बुद्धिमान कोई नहीं है.’

Also Read: Viral Video: किंग कोबरा को सताने लगी गर्मी… फ्रिज के अंदर मार दी कुंड़ली, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >