Viral Video : बांग्लादेश में हिंदू को दौड़ा–दौड़ाकर पीटा, गुस्से में भारत के लोग

Viral Video : बांग्लादेश में एक हिंदू युवक को दौड़ा–दौड़ाकर पीटा गया. इसका वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. देखें वीडियो.

Viral Video : बांग्लादेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हिंदू के साथ मारपीट की जा रही है. वीडियो को Voice of Bangladeshi Hindus 🇧🇩 @VHindus71 ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा– बांग्लादेश के मेहरपुर में एक हिंदू युवक पर इस्लामी चरमपंथियों ने झूठे ईशनिंदा के आरोप में क्रूरतापूर्वक हमला किया. चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने हमलावरों की बजाय घायल पीड़ित को ही गिरफ्तार कर लिया. न्याय फिर से नकारा गया. देखें वीडियो

वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. यूजर कह रहे हैं कि हिंदू बांग्लादेश में सुरक्षित नहीं हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने यूनुस के सामने कट्टरपंथ का मुद्दा उठाया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के बीच हुई बैठक में भारत ने पड़ोसी देश को, उसके यहां अल्पसंख्यकों पर हमलों और कट्टरपंथ को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया था. यहां बता दें कि बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना सरकार का पतन हो गया था. उस घटना के बाद मोदी और यूनुस की बैंकाक में पहली बार मुलाकात हुई थी.

यह भी पढ़ें : आधा भारत नहीं जानता BATA किस देश की कंपनी है? जान जाएगा को घर में लगा देगा जूते-चप्पलों की लाइन

जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी और यूनुस की मुलाकात से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘हम कट्टरपंथी प्रवृत्तियों से चिंतित हैं. हमें अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर चिंता है. मुझे लगता है कि हम उन चिंताओं को साझा करने के बारे में बहुत स्पष्ट हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >