Viral Video : इधर से सोना डोलो, उधर से पैसा निकलेगा!

Viral Video : शेन्झेन स्थित किंगहूड ग्रुप द्वारा Gold ATM मशीन को डेवलप किया गया है. ऑटोमेटेड गोल्ड ट्रांजेक्शन की बढ़ती मांग दर्शाती है कि Gold ATM के बाजार का तेजी से विस्तार हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

Viral Video : चीन का पहला गोल्ड एटीएम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. इसका वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा–चीन के शंघाई शहर में Gold ATM लगे हुए हैं जहां आप सोने के बदले Cash रुपया प्राप्त कर सकते हैं. आप अपना सोना मशीन में डालिए मशीन सोने की शुद्धता की जांच करेगी और फिर सोने को पिघला देगी. इसके बाद फिर सोने की कितनी कीमत होगी उसके हिसाब से उतना रुपया आपके बैंक में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. अब किसी पेपर वर्क की जरूरत नहीं. सोनार के घपले बाजी का भी डर खत्म. देखें वायरल वीडियो.

जानकारी के अनुसार, यह एटीएम शंघाई के सबसे व्यस्त मॉल्स में से एक में लगाया गया है. यह लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. पारंपरिक ज्वेलरी शॉप्स की तुलना में यह एक तेज और सुविधाजनक ऑप्शन है. लोग इसे इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें रियल-टाइम में सोने की शुद्धता की जांच की सुविधा है, लाइव प्राइसिंग नजर आती है. बैंक ट्रांसफर के जरिए पेमेंट भी किया जा सकता है.

Gold ATM मशीन का कामकाज है काफी उन्नत

Gold ATM मशीन का कामकाज काफी उन्नत और तकनीकी है. यह मशीन सबसे पहले 99.99% शुद्धता वाले सोने का वजन मापती है और फिर उसे 1,200 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पिघलाती है. इसके बाद मशीन शंघाई गोल्ड एक्सचेंज की लाइव दर के आधार पर सोने की कीमत तय करती है. भुगतान की राशि से एक मामूली सर्विस फीस काटी जाती है. यह सुविधा ऐसे समय में शुरू की गई है जब सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >