Viral Video: गैंडे के सामने ताकत दिखा रहा था दरियाई घोड़ा, राइनो ने दिखा दिया दिन में तारे

Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पानी में एक गैंडे और दरियाई घोड़ा के बीच जंग छिड़ी हुई है. दरियाई घोड़ा अपना बड़ा सा मुंह खोलकर गेंड़े को काटना चाह रहा है लेकिन गैंडे की बड़ी और नुकीली सींग दरियाई घोड़ा को ऐसा नहीं करने दे रही है.

Viral Video: दरियाई घोड़ा और गैंडे में कौन किस पर भारी पड़ेगा. क्या कभी आपने इन दोनों जंगल के दैत्यों की लड़ाई देखी है. नहीं देखा एक बार देख लीजिए. इन दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि गैंडा और हिप्पो आपस में भिड़े हुए है. दोनों के बीच पानी  और जमीन दोनों जगहों पर लड़ाई हो रही है.

वीडियो में क्या दिख रहा

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पानी में एक गैंडे और दरियाई घोड़ा के बीच जंग छिड़ी हुई है. दरियाई घोड़ा अपना बड़ा सा मुंह खोलकर गेंड़े को काटना चाह रहा है लेकिन गैंडे की बड़ी और नुकीली सींग दरियाई घोड़ा को ऐसा नहीं करने दे रही है. लड़ते-लड़ते दोनों पानी से निकलकर जमीन पर आ जाते हैं.  पूरी लड़ाई में गैंडा ही दरियाई घोड़ा पर भारी पड़ता दिख रहा है. गैंडे का नुकीले सींग दरियाई घोड़े का एक झटके में काम तमाम कर सकते हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पोस्ट करने के कुछ ही देर में वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं. कोई गैंडे को विजेता बता रहा तो किसी ने दरियाई घोड़े की वकालत की है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

गैंडा और हिप्पो की लड़ाई को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. दोनों बेमिसाल हैं और गजब के ताकतवर. लड़ाई को लेकर एक यूजर ने लिखा ‘बहुत स्पष्ट रूप से गैंडा जीतता है. देखो, वह पानी में है, यहां तक कि दरियाई घोड़े के इलाके में भी अतिक्रमण कर रहा है, और दरियाई घोड़ा इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘यह बस थोड़ा सा शक्ति परीक्षण है, वास्तव में लड़ाई नहीं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा संभावना गैंडे ने लड़ाई जीत ली है. 

Also Read: Viral Video: वायरल हो रहा जिराफ के घास खाने का वीडियो, मन मोह लेगी 7 सेकंड की यह क्लिप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >