Viral Video : नाच–नाच के चोरी करता है ये चोर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video : स्कूल में चोरी से पहले चोर का जबरदस्त डांस वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आप भी कहेंगे वाह क्या बात है. देखें वीडियो.

Viral Video : स्कूल में घुसकर डांस कौन् कर रहा है? अरे ये कोई और नहीं बल्कि चोर है. जी हां आपने सही सुना. आइए आपको बताते हैं पूरी बात. दरअसल, खबर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया की है. यहां एक व्यक्ति ने स्कूल में चोरी से पहले शानदार मूव्स किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. यह घटना कथित तौर पर 23 अप्रैल को सुबह 1:10 बजे (स्थानीय समय) सनबरी, विक्टोरिया के एक स्कूल में हुई. हालांकि, घटनास्थल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके कारण नाचने वाला चोर सुर्खियों में आ गया. देखें वीडियो.

सीसीटीवी फुटेज में चोर को सिल्वर होल्डन कमोडोर के पास खड़े देखा गया. लाल और काले रंग की हुडी, लाल हेडबैंड, नीले दस्ताने और काले रंग के रनिंग शूज पहने हुए, वह व्यक्ति कार से उतरा. वह सीधे स्कूल में नहीं  गया बल्कि सड़क पर कुछ डांस मूव्स करने के बाद उसने चोरी की. उसने थोड़ा डांस किया और फिर अपने काम पर लग गया. रिपोर्ट के अनुसार, वह स्कूल में घुसा और तीन लैपटॉप के अलावा एक प्रोजेक्टर चुराकर ले गया. चोरी किए गए सामान की कीमत 5,000 डॉलर (4,29,739 रुपये) से ज्यादा है.

पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है. पुलिस फुटेज जारी करने के बाद लोगों से डांसिंग लुटेरे की पहचान करने में मदद मांग रही है. पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि अगर उसके पास कोई जानकारी है तो वह क्राइम स्टॉपर्स से 1800 333 000 पर संपर्क करें या ऑनलाइन रिपोर्ट करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >