Viral Video : व्हेल ने नाव को जोर से टक्कर मारी, फिर जो हुआ वो देख चौंक जाएंगे

Viral Video : न्यू जर्सी के तट पर बारनेगेट बे में एक मिंके व्हेल की जान चली गई. यह घटना उस समय हुई जब व्हेल एक छोटी नाव से टकरा गई, जिससे नाव लगभग पलट गई और एक व्यक्ति पानी में गिर गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो.

Viral Video : न्यू जर्सी के बारनेगेट बे तट पर शनिवार को एक मिंके व्हेल की जान चली गई. यह हादसा तब हुआ जब व्हेल एक छोटी नाव से टकरा गई. यह पूरी घटना पास की एक अन्य नाव के यात्रियों द्वारा कैमरे में कैद की गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. नाव से टकराने के बाद व्हेल को उथले पानी में एक रेतीले किनारे पर मृत पाया गया. देखें ये वायरल वीडियो.

https://twitter.com/Osint613/status/1952096218274025552

इलाके में मौजूद एक नाविक ने बताया कि एक नाव व्हेल से टकरा गई, जिससे नाव लगभग पलट गई और एक यात्री पानी में गिर गया. न्यू जर्सी मरीन मैमल स्ट्रैंडिंग सेंटर (MMSC) ने अपने बयान में यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पानी में गिरे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई. हादसे से करीब 50 मिनट पहले मरीन मैमल स्ट्रैंडिंग सेंटर को सूचना मिली थी कि बारनेगेट बे के इनलेट के पास एक व्हेल देखी गई है. सूचना मिलते ही सेंटर की टीम, कोस्ट गार्ड, न्यू जर्सी मरीन पुलिस और फिश एंड वाइल्डलाइफ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे.

यह भी पढ़ें : Watch Video : चलती एंबुलेंस से शव को गिराया, वीडियो देखकर लोग गुस्से में

व्हेल ने नाव को जोर से टक्कर मारी

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Osint613 द्वारा शेयर किया गया और जो तेजी से वायरल हो गया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “20 फुट लंबी एक मिंके व्हेल की न्यू जर्सी के बारनेगेट बे में उथले पानी में नाव से टकराने के बाद मौत हो गई. वीडियो में नजर आ रहा है कि व्हेल ने नाव को जोर से टक्कर मारी, जिससे वह पलटने वाली हो गई और एक यात्री पानी में गिर गया. मरीन मैमल स्ट्रैंडिंग सेंटर का कहना है कि हो सकता है व्हेल को नाव से चोट लगी हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >