वियतनाम में मारे गए 15 भारतीयों के शव जल्द भारत भेजे जाएंगे, दूतावास ने दी जानकारी

वियतनाम सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. बताया गया कि जान गंवाने वाले भारतीयों के शव कुछ औपतारिकताएं पूरी होने के बाद भारत भेज दिए जांगे. वियतनाम के फु क्वोक द्पीप के पास नाव पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई थी.

Vietnam Boat Accident Update : वियतनाम में शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में 15 भारतीय की मौत हो गई. दुर्घटना के संदर्भ में वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर जानकारी दी है. इसमें लिखा, जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव को हो ची मिन्ह शहर ले जाया जा रहा है. वे रविवार शाम तक पहुंच जाएंगे. बताया कि कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत भेज दिए जाएंगे. भारतीय दूतावास वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. दूतावास की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है.


वियतनाम पीएम ने दिए जांच के आदेश

एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वियतनामी प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग ने घटना की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आन जियांग प्रांत के अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए पांच शवों को कीन जियांग जनरल अस्पताल में रखा गया है, जबकि बाकी 10 शवों को हो ची मिन्ह सिटी के चो रे अस्पताल भेज दिया गया है. जहां अधिकारी पहचान और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : हम तस्वीरें ले रहे थे और बोट पलट गया, हम सब मदद के लिए चिल्ला रहे थे; वियतनाम दुर्घटना में जिंदा बचे टूरिस्ट ने बताया

लावा मोबाइल कंपनी की ओर से ट्रिप पर गए थे भारतीय

हादसे का शिकार हुई नाव में 36 यात्री सवार थे. जिनमें 32 भारतीय के साथ अन्य जहाज के सदस्य और चालक थे. लावा मोबाइल कंपनी की ओर से ट्रिप प्लान किया गया था और इसी ट्रिप में 110 कर्मचारियों को छुट्टी बिताने वियतनाम भेजा गया था. मरने वाले सभी भारतीय साउथ इंडिया से बताए गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >