Video : Elon Musk के SpaceX मिशन को झटका, लॉन्च के कुछ ही मिनट बाद अंतरिक्ष यान बना आग का गोला

Video : एलन मस्क के SpaceX मिशन को जोरदार झटका लगा है. लॉन्च के कुछ ही मिनट अंतरिक्ष यान आग का गोला बनता नजर आया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Video : एलन मस्क की स्पेसएक्स ने गुरुवार को टेस्ट के कुछ ही मिनटों बाद अंतरिक्ष में स्टारशिप पर कंट्रोल खो दिया. इसके कारण इंजन बंद हो गए. कंपनी ने प्रोग्राम का लाइव स्ट्रीम किया. लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए. इसमें नजर आ रहा है कि दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के नजदीक शाम के समय आसमान में अंतरिक्ष यान का आग के गोले जैसा मलबा दिखाई दिया. देखें वीडियो

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने “अंतरिक्ष प्रक्षेपण मलबे” के कारण मियामी, फोर्ट लॉडरडेल, पाम बीच और ऑरलैंडो हवाई अड्डों पर कम से कम रात 8 बजे तक रोक लगा दी है.

स्पेसएक्स ने टेक्सास के बोका चीका स्थित अपने लॉन्च पैड से स्टारशिप लॉन्च किया. उड़ान की शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आया. सुपर हेवी बूस्टर ने सफलतापूर्वक अपना काम किया. बूस्टर ने लॉन्च के बाद खुद को स्टारशिप से अलग कर लिया. कंपनी ने बयान जारी किया. इसके अनुसार, यह अपेक्षित तरीके से समुद्र में गिरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >