ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी बने IRGC के नए कमांडर-इन-चीफ

Israel Iran War : ईरान के नए कमांडर इन चीफ का ऐलान कर दिया गया है. ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने कमान संभाल ली है. सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान और आक्रमक हो गया है.

Israel Iran War : ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने रविवार को अपने नए कमांडर-इन-चीफ का नाम घोषित किया. एक्सपीरिएंस मिलिट्री ऑफिसर अहमद वाहिदी पहले रक्षा और गृह मंत्रालय संभाल चुके हैं. उनको इस प्रमुख मिलिशिया का नया कमांडर-इन-चीफ बनाया गया. उन्हें छह महीने तक अंतरिम प्रमुख के रूप में काम करने के बाद स्थायी तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई. वाहिदी की नियुक्ति IRGC के लीडरशिप को मजबूत करने के लिए की गई है.

अहमद वाहिदी की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ईरान और अमेरिका-इजराइल की ज्वाइंट आर्मी के बीच जंग जारी है. शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ और ‘ऑपरेशन रॉर ऑफ द लायन’ नाम से सैन्य कार्रवाई की. इस हमले में ईरानी सैन्य ठिकानों, सरकारी दफ्तरों और राजनीतिक नेताओं ( सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई) के घरों को निशाना बनाया गया. 86 वर्षीय खामेनेई इस हमले में मारे गए. वह 1989 से देश पर शासन कर रहे थे.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है. ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार तड़के इसकी पुष्टि की. इस घटना ने ईरान के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है. साथ हीं क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ा दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले खामेनेई की मौत की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें : मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरानी मीडिया ने किया कन्फर्म; बेटी-दामाद, बहू की भी मौत

सरकारी मीडिया ने बताया कि 86 वर्षीय खामेनेई की तेहरान के मध्य क्षेत्र में उनके परिसर को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में मौत हुई. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >